{"_id":"5b05d7c74f1c1be6408b770f","slug":"101527109575-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा बाजार में लगेगा व्यवसायी दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा बाजार में लगेगा व्यवसायी दरबार
Updated Thu, 24 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
सराफा बाजार में लगेगा व्यवसायी दरबार
मेरठ। सराफा कारोबारियों की परेशानियों को सुलझाने के लिए अधिकारी स्वयं व्यापारियों के पास पहुंचेंगे। बृहस्पतिवार को सराफा बाजार मंदिर महादेव में अधिकारियों के साथ कारोबारियों की बैठक होगी। शाम 4 बजे बैठक का आयोजन है। बैठक में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, एसएसपी राजेश कु मार पांडे, नगरायुक्त मनोज चौहान, एसपी सिटी रणविजय सिंह व अन्य अधिकारी शामिल होंगे। बुलियन के मंत्री नरेश माहेश्वरी ने जानकारी दी मेरठ बुलियन की आम सभा का आयोजन हो रहा है। सभी कारोबारी व बाजार के व्यापारी शामिल होंगे।
एसपी सिटी ने किया बाजार का निरीक्षण
बुधवार को एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बाजार का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री नरेश माहेश्वरी सहित अनिल शारदा, सुधीर शारदा, मुकुल जैन, जितेंद्र वर्मा, चंद्रमोहन सराफ, हर्ष जैन, गोपाल अग्रवाल व कारोबारियों ने स्वागत किया।