फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मवाना रोड की बदहाली पर अधिकारियों से मिले सक्षम संस्था के सदस्य

मवाना रोड की बदहाली पर अधिकारियों से मिले सक्षम संस्था के सदस्य

Wed, 02 May 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
मवाना रोड की बदहाली पर अधिकारियों से मिले सक्षम संस्था के सदस्य

विज्ञापन
सक्षम संस्था ने मवाना रोड की बदहाली को दिखाया
गंगानगर। मवाना रोड की बदतर हालत को सक्षम संस्था ने अधिकारियों को दिखाया। संस्था अध्यक्ष ने अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द सड़क की मरम्मत कराने का आग्रह किया।

सक्षम संस्था अध्यक्ष आशीष मलिक अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंडलायुक्त से मिलने पहुंचे। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार की अनुपस्थिति में उन्होंने अपर आयुक्त राम नारायण धामा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि मवाना रोड का हाल बुरा हो चुका है। पंद्रह किमी. की दूरी तय करने पर करीब एक घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है। जेपी कॉलेज के सामने सड़क पर खाई बन चुकी है। जिसमें रोजाना छोटे वाहन फंस रहे है, लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं जाम की स्थिति बन जाती है। बताया कि गड्ढों की वजहों से करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। व्यापारियों, स्कूली बच्चों को जान का खतरा बना रहता है। वहीं क्षेत्रीय लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। संस्था के सदस्यों ने फिलहाल प्राथमिकता से सड़क के गड्ढे भरवाने का आग्रह किया। तेजबहादुर, संदीप चौधरी, मोहित चौधरी, अभिषेक शास्त्री व टीटू मसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खास बातें:
मंडलायुक्त की अनुपस्थिति में अपर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed