{"_id":"5ae8cb7a4f1c1b5c098b787a","slug":"101525205882-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर दिवस पर प्रदान की 20.70 लाख रुपये की सहायता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर दिवस पर प्रदान की 20.70 लाख रुपये की सहायता राशि
Updated Wed, 02 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 मजदूरों को दिए 20.70 लाख के स्वीकृति पत्र
मेरठ। उपश्रमायुक्त कार्यालय में मंगलवार को मजदूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान 16 मजदूरों को 20.70 लाख रुपये की धनराशि के स्वीकृति पत्र दिए गए। उपश्रमायुक्त ने श्रमिकों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपश्रमायुक्त सरजूराम शर्मा ने कहा कि शासन श्रमिक कल्याण और सहायता के लिए पूरी तरह गंभीरता से काम कर रही है। किसी भी मजदूर का उत्पीड़न न हो और उसके हित लाभ न दबाएं जा सकें, यह श्रम विभाग का पहला उद्देश्य है। सरजूराम ने एक साल की प्रगति रिपोर्ट के तहत जानकारी दी कि एक तरफ जहां श्रमिकों और सेवायोजकों के बीच चल रहे वादों का निस्तारण तेजी से सुनवाई करते हुए किया गया। वहीं ईंट भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी के रेट भी श्रम विभाग हर साल बढ़ा रहा है।
कार्यक्रम में मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना के तहत सात लाभार्थियों को 14 लाख रुपये, अंत्योष्टि सहायता योजना के तहत सात लाभार्थियों को 1.75 लाख रुपये और कन्या विवाह सहायता योजना के तहत नौ लाभार्थियों को 4.95 लाख रुपये की धनराशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आरएन श्रीवास्तव, सहायक श्रमायुक्त प्रभाकर मिश्रा, सुमित कुमार और मुकेश कुमार दीक्षित आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
निजीकरण के जिन्न को नहीं आने देंगे बोतल से बाहर
- श्रमिक दिवस पर रेल कर्मचारियों ने सिटी स्टेशन पर की गेट मीटिंग
- नार्दन रेलवे मेंस यूनियन ने कहा रेलवे को निजीकरण से बचाने के लिए करना होगा बड़ा आंदोलन
मेरठ। श्रमिक दिवस पर नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन ने सरकार पर जमकर हमला बोला। सिटी स्टेशन स्थित संगठन कार्यालय से जुलूस के रूप में सिटी स्टेशन पहुंचे यूनियन पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। मेरठ शाखा के मंत्री सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि शिकागो के हेप मार्केट में बम विस्फोट में शहीद हुए मजदूर साथियों की शहादत को कर्मचारी व मजदूर भूल नहीं सकते हैं। उन्हीं साथियों की कुर्बानी से आज मजदूरों के कार्य करने के निश्चित घंटे तय हुए है। शर्मा ने कहा कि सरकार रेलवे का निजीकरण करने की तरफ बढ़ रही है। लेकिन कर्मचारी अपनी एकता से निजीकरण के जिन्न को बोतल से बाहर नहीं आने देंगे। इसके लिए एक इंडस्ट्री एक यूनियन के लक्ष्य को प्राप्त करना होगा। कर्मचारियों ने एनपीएस बंद करके पुरानी पेंशन बहाली और न्यूनतम वेतन एवं फिटमेंट फार्मूले में सुधार के मुद्दे पर एआईआरपी के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान पर आठ से 10 मई तक आयोजित हो रहे श्रमिक अनशन को सफल बनाने की अपील भी की। अशोक शर्मा, अनुज त्यागी, कामरेड राजीव, कामरेड शशि भूषण पाठक आदि मौजूद रहे।
रोडवेज कर्मियों ने मनाया श्रमिक दिवस
यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने मंगलवार को कार्यालय पर श्रमिक दिवस मनाया। शाखा मंत्री राजेश त्यागी ने कहा कि श्रमिक दिवस का असली मकसद तभी साकार हो सकता है जब श्रमिकों को दिए गए अधिकार धरातल पर नजर आए। कार्य घंटे तय कराने के लिए 1886 में दी गई मजदूरों की शहादत को कोई नहीं भूल सकता है। रामेंद्र, महेंद्र शर्मा, इसरार अहमद, नवीन शर्मा, श्रीभगवान मित्तल आदि मौजूद रहे।
मजदूर के बिना उद्योग की कल्पना नहीं की जा सकती
मेरठ। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह इशु ने अंतरराष्ट्र्रीय मजदूर दिवस पर कहा कि मजदूर, कामगार किसी कंपनी या फर्म को ऊंचाइयों पर ले जाते हैं। इस दौरान जयकरन भूटानी, आमिर आबिद, आयुष जैन, संजय यादव, मंजर यामीन, निखिल ठाकुर आदि रहे। वहीं, मेडिकल कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन त्यागी ने कर्मचारियों से कहा है कि इनके बिना किसी कंपनी या उद्योग की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
मजदूरों का हो रहा है शोषण
मेरठ। मजदूर दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ नगर निगम शाखा की एक बैठक यूनियन कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता राजू धवन और संचालन विनेश विद्यार्थी ने किया। सफाई कर्मचारी नेता विनेश ने कहा कि मजदूरों का शोषण और उत्पीड़न दोनों हो रहे हैं। सरकार श्रमिकों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। सफाई मजदूरों के भविष्य को समाप्त करने की साजिश हो रही है। उन्होंने शीघ्र आंदोलन खड़ा करने की घोषणा की। बैठक में राजकुमार सिद्धार्थ, मनोज सिंघानिया, दीपक मनोठिया, बालकिशन, नंदकिशोर, मदन पहलवान, अरुण, महेश टांक, प्रमोद चौधरी, संजय धवन, नरेश महरोल, राकेश भगत आदि मुख्य रहे।
मजदूर दिवस मनाया
मेरठ। शहरी आजीविका केंद्र भगवत पुरा ने अपने कार्यालय पर श्रमिक दिवस मनाया। केंद्र प्रबंधक राकेश गौड़ ने कहा कि एक मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है। शहरी आजीविका केंद्र पर पंजीकृत कामगारों को उप्र भवन एवं अन्य कार्यकार कल्याण बोर्ड के फार्म वितरित किए गए। श्रम विभाग से मिलने वाले सभी लोग गिनाए गए। पुष्पा, अरविंद द्विवेदी, मनोज, महेंद्र, दीपक, गौरव आदि मुख्य रहे।
खास बातें:
उपश्रमायुक्त कार्यालय में मनाया गया मजदूर दिवस
उपश्रमायुक्त ने एक वर्ष की उपलब्धियों के साथ श्रमिकों को दी योजनाओं की जानकारी