फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खेल खबरें .........

खेल खबरें .........

Thu, 12 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खेल खबरें .........

विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रम के साथ बास्केटबाल प्रतियोगिता का आगाज
मेरठ। बेगमपुल स्थित नेशनल इंटर कालेज में 29वीं जूनियर स्टेट बास्केटबाल चैंपियनशिप का रंगारंग कार्यक्रम के साथ आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यातिथि एडीजी प्रशांत शर्मा एवं यूपीबीए अध्यक्ष सीमा शर्मा द्वारा किया गया। छात्र-छात्राओं ने ग्रुप डांस, स्केटिंग डिस्पले, मार्च पास्ट किया। मेरठ बास्केटबाल ऐसोसिएशन सेक्रेटरी मिर्जा शहबाज बेग ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 27 जिलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जिसमें बालिका वर्ग की 10 और बालक वर्ग की दस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता 15 अप्रैल तक आयोजित होंगी। एडीजी प्रशांत कुमार ने खिलाड़ियों को खेल मंत्र दिए। जबकि यूपीबीए अध्यक्ष सीमा शर्मा खिलाड़ियों को खेल में सुधार को प्रेरित किया। एसपीजी आईजी आलोक शर्मा ने कहा आने वाले समय में 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व उप्र से हो। शहबाज बेग ने बताया बुधवार को खेले गए बालिका वर्ग के मैच में बुलंदशहर ने आगरा को 66-25 से हराया। जबकि बालक वर्ग में मेरठ ने बरेली को 55-21 से हराया। दूधिया रोशनी में हुए मैचों में दर्शकों ने मैच का खूब आनंद लिया। इस दौरान नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हाफिज मुजाहिद, सेंट जोंस प्रधानाचार्य चंद्रलेखा जैन, एडीजी रेलवे मोर्य, क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


फोटो।---मेरठ फोल्डर में मीडिया कप नाम से है।
जागरण को हरा सिटी हलचल का सिरीज पर कब्जा
मेरठ। करन एकेडमी में आयोजित पांचवें मीडिया चैलेंजर कप के फाइनल मुकाबले में बुधवार को सिटी हलचल ने दैनिक जागरण को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिटी हलचल टीम ने निर्धारित 25 ओवर सात विकेट पर 203 रनों का लक्ष्य रखा। हर्ष ने 78, अमित ने 23 रन बनाए। जवाब में उतरी दैनिक जागरण की टीम 25 ओवर में सात विकेट पर 185 रन ही बना पाई। हर्ष को मैन आफ द मैच चुना गया। समापन कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण शंभू गोयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शरद सुधाकर व विशिष्ट अतिथि रजनीश कौशल ने सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सभी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बेस्ट बेट्समैन दीपक व लोकेश, बेस्ट कीपर सुनील शर्मा, जबकि चैनल एकादश के विनीत शर्मा को मैन आफ द सिरीज चुना गया। आयोजक सचिव अतहर अली ने बताया प्रतियोगिता को सफल बनाने में भानू प्रताप सिंह, अमर अहलावत, विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, विजेंद्र अग्रवाल, मशकूर अली, सुनील रोहटा, सुभाष राजपूत, विशाल, विक्रम लांबा, राजीव तेवतिया, शशांक राजवंशी, जेजे अग्रवाल, संजीव जैन का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन



खास बातें:
नेशनल इंटर कालेज में यूपी जूनियर बास्केटबाल अंडर- 18 टूर्नामेंट का शुभारंभ
स्टेट स्तरीय चैंपियनशिप में कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी लेंगे हिस्सा
मेरठ बास्केटबाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित हो रही प्रतियोगिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed