{"_id":"5ac5421d4f1c1bdd618b582a","slug":"101522876957-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदियो की रिहाई को लेकर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदियो की रिहाई को लेकर चर्चा
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैदियों की रिहाई को लेकर चर्चा
मेरठ। सपा नेता और पूर्व सदस्य वन निगम रिहान खान के निवास स्थान पर बुधवार को एक बैठक हुई। जिसमें 19-20 सालों से बंद कैदियों की रिहाई के बारे में चर्चा हुई। दो दिन पहले उन्होंने उन कैदियों से मुलाकात भी की, जिन-जिन कैदियों की 14 साल पूरे होने के बाद दया याचिका लगी है। बैठक में जय भगवान तितौरिया, शमशाद सैफी, शौकीन अहमद, अभय सिंह, नासिर, राजकुमार, मनोज आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। रिहान खान ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कि मेरठ जिला कारागार में करीब 19 साल से कैदी संतू निवासी ग्राम मवाना बंद है। 14 साल सजा काटने केबाद उसने वर्ष 2014 में एक दया याचिका डाली थी, जिसमें रिहाई के आदेश कर दिए गए थे, लेकिन शासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है, जिस कारण रिहाई नहीं हो सकी है।