{"_id":"5ac542114f1c1bb9618b5955","slug":"101522876945-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना किताबों के यूपी बोर्ड का आज से नया सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना किताबों के यूपी बोर्ड का आज से नया सत्र
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना किताबों के यूपी बोर्ड का आज से नया सत्र
मेरठ। आधी-अधूरी तैयारियों के बीच जिले में यूपी बोर्ड का नया सत्र आज बृहस्पतिवार से शुरू होने वाला है। खास बात यह है कि एनसीईआरटी की किताबें न होने के चलते और सिलेबस बदलने के कारण विद्यार्थी पुरानी किताबों से भी पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। इसके चलते विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए सिलेबस को वेबसाइट से अपलोड कर समझाने की तैयारी है।
दरअसल, प्रदेश सरकार ने यूपी बोर्ड की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए इस बार पहले ही बोर्ड परीक्षाएं कराईं। परीक्षाएं समय से समाप्त हुईं और मूल्यांकन भी पूरा हो चुका है। सरकार ने एक अप्रैल से नया सत्र शुरू करने के निर्देश दिए थे। लेकिन एक और दो अप्रैल की छुट्टी थी। भारत बंद के दौरान हुए बवाल के बाद तीन और चार अप्रैल को एहतियातन छुट्टी कर दी गई थी।
अब बृहस्पतिवार से नया सत्र शुरू होना है। मेरठ में 400 से ज्यादा इंटर कॉलेज हैं। यूपी बोर्ड में पहली बार एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) पैटर्न पर पढ़ाई होगी, जबकि अभी बाजार में एनसीईआरटी की किताबें नहीं पहुंच सकी हैं। इससे शिक्षक और विद्यार्थी दोनों ही असमंजस में हैं। उन्हें किताबों का इंतजार है। आशंका है कि अप्रैल का महीना इसी इंतजार में न गुजर जाए।
विज्ञापन
डीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील कुमार का कहना है कि बिना किताबों के तो पढ़ाई शुरू नहीं हो सकती है, इसलिए फिलहाल यूपी बोर्ड की वेबसाइट से सिलेबस डाउनलोड करके विद्यार्थियों को नया सिलेबस समझाया जाएगा। केके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीर बहादुर सिंह ने बताया कि अभी बाजार से किताबें नहीं होने से नए सत्र की पढ़ाई शुरू होने में दिक्कत आएगी। पुराने सिलेबस में से जो बदलाव नहीं किया गया है, उनको पढ़ाया जाएगा।
प्रक्रिया चल रही है
प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही नए पाठ्यक्रम की किताबें बाजार में आ जाएंगी। -गिरजेश चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक
खास बातें:
पहली बार एनसीईआरटी के पैटर्न पर होनी है यूपी बोर्ड की पढ़ाई
बाजार में नहीं किताबें, वेबसाइट से अपलोड कर समझाया जाएगा पाठ्यक्रम