फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुस्तक विक्रेताओं ने सीएम को भेजा मांगपत्र

पुस्तक विक्रेताओं ने सीएम को भेजा मांगपत्र

Thu, 05 Apr 2018 02:52 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
पुस्तक विक्रेताओं ने सीएम को भेजा मांगपत्र
पुस्तक विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री को भेजा मांगपत्र
विज्ञापन

मेरठ। एनसीईआरटी की किताबें दुकानदारों को नहीं मिल पा रही हैं। बुधवार को खुदरा पुस्तक विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर पुस्तकें उपलब्ध कराने की मांग की है।

पुस्तक विक्रेताओं ने बताया कि नए सत्र 2018-19 के लिए एनसीईआरटी की किताबों को छापने व वितरण का काम ई-टेंडर से चुनिंदा प्रकाशकों को दिया है। ये प्रकाशक, मुद्रक सिंडिकेट बनाकर लागत से कम रेट पर टेंडर डालकर टेंडर हासिल कर लेते हैं। पुस्तक विक्रेताओं के अनुसार टेंडर लेने वाले दो प्रकाशक राजीव प्रकाशन इलाहाबाद, रवि ऑफ सेट प्रिंटर्स आगरा हैं। दोनों प्रकाशक गलत तरीके से पिछली सरकारों में भी महंगे मूल्य की निजी किताबें बेचते रहे हैं। कई बार इनकी शिकायत शासन से हुई है। इस बार ये प्रकाशक एनसीईआरटी की किताबें थोक विक्रेता को पांच प्रतिशत कमीशन पर दे रहे हैं, थोक विक्रेता फुटकर किताब विक्रेेता को प्रिंट रेट पर किताबें दे रहा है। एनसीईआरटी किताबों के प्रकाशक दुकानदार को एनसीईआरटी किताब के साथ महंगी गाइड, कुंजी लेने को विवश कर रहे हैं। जो एनसीईआरटी नियम के खिलाफ है। पुस्तक विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री से ऐसे थोक विक्रेताओं व पुस्तक प्रकाशकों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


खास बातें:
एनसीईआरटी किताबों की उपलब्धता में आ रही परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed