फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हमारी ही सरकार में हमारी सुनवाई नहीं

हमारी ही सरकार में हमारी सुनवाई नहीं

Sun, 18 Mar 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
हमारी ही सरकार में हमारी सुनवाई नहीं
हमारी ही सरकार में हमारी सुनवाई नहीं
विज्ञापन

मेरठ। अपनी ही सरकार में बेगाने बने भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश शुक्रवार रात प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया के सामने जमकर बाहर आया। उन्होंने फूलपुर और गोरखपुर हार के लिए ऐसे ही माहौल को जिम्मेदार बताया। जिसमें कार्यकर्ताओं की ही सुनवाई नहीं हो रही है और अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के निशाने पर सबसे ज्यादा मंडलायुक्त रहे।
भाजपा की प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया शनिवार को मेरठ आए थे। बैठक के दौरान सुधीर हलवासिया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपनी बात खुलकर रखें, किसी तरह की कोई हिचकिचाहट न रखें। इतना कहते ही कार्यकर्ता जो कई माह से भरे बैठे थे, उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारी सरकार है और हमारी ही सुनवाई नहीं हो रही है। भाजपा की सरकार होने के बावजूद हम खुद को पूर्व की सरकारों की तरह महसूस कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने सीधे मंडलायुक्त को निशाने पर रखते हुए कहा कि मेरठ व्यापारियों का शहर है। लेकिन अवैध निर्माण के नाम पर अधिकारियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन मंडप, कांप्लेक्स, नर्सिंग होम पर कार्रवाई हो रही है। अधिकारी लगातार अपनी मनमानी कर रहे हैं। विद्युत विभाग अभी भी अपनी कार्रवाई भाजपाई क्षेत्र में ही कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि वह भी सर्किट हाउस में आते हैं और अधिकारियों को बंद कमरे में ले जाकर बात करते हैं। जबकि विधायक और पदाधिकारी बाहर बैठे रहते हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें ऐसा प्रभारी मंत्री नहीं चाहिए, जो अधिकारियों से खुलकर बात भी न कह सके। हंगामे के बीच कार्यकर्ताओं ने जमकर खरीखोटी सुनाई और कहा कि यदि कार्यकर्ताओं की इसी तरह उपेक्षा होती रही तो फूलपुर और गोरखपुर जैसे ही परिणाम आएंगे।


हंगामा नहीं हुआ, लेकिन यह सही है कि कार्यकर्ताओं ने अपने मन की बात प्रदेश उपाध्यक्ष के सामने रखी। कार्यकर्ता अपनी उपेक्षा और अधिकारियों की मनमानी से आहत हैं। इसकी जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष को दी गई थी। करुणेश नंदन गर्ग, महानगर अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed