{"_id":"5aa59a4a4f1c1bb8758b4e58","slug":"101520802378-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला खिलाड़ियों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला खिलाड़ियों को मिला सम्मान
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। खेलों की दुनिया में शहर का नाम रोशन करने वालीं खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
महिला दिवस पर चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन रोडवेज में रविवार को निर्धन कन्या सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएस जैन ने किया। विशिष्ट अतिथि उमेश माथुर, अश्वनी गुप्ता, गौरव त्यागी रहे। संस्था अध्यक्ष सचिन तोमर ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर रेसलिंग में कविता व अर्चना तोमर, आकांक्षा को नेटबॉल, पूनम विश्नोई को जूडो व प्रफुल त्यागी को पावर लिफ्टिंग में पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति की सेविका मंजू माथुर, कल्पना शर्मा, डॉ. नीलम गुप्ता, राखी श्रीवास्तव, रीना चौहान, यशोदा यादव, सुलेखा त्यागी, नीरु कपूर, प्रिया चौहान को भी सम्मानित किया गया। वहीं, संस्था अध्यक्ष सचिन तोमर ने निर्धन महिलाओं को टेबल फैन व साड़ियां भेंट कीं। 11 छात्राओं को स्टेशनरी बांटी गई। समिति 27 गरीब कन्याओं को गोद ले चुकी है। कुशान गोयल को समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।