फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   घटतौली से सवा दो करोड़ से ज्यादा की रोजाना लूट

घटतौली से सवा दो करोड़ से ज्यादा की रोजाना लूट

Mon, 29 Jan 2018 02:32 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
घटतौली से सवा दो करोड़ से ज्यादा की रोजाना लूट
मेरठ। सच संस्था के अध्यक्ष डॉ. संदीप पहल ने रविवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि मंडल में गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना की घटतौली करके रोजाना किसानों से 2 करोड़ 28 लाख रुपये की लूट की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह लूट शुगर मिल, गन्ना विभाग अधिकारी और गन्ना माफिया नेता द्वारा संगठित रूप से की जा रही है। मंडल के शुगर मिलों द्वारा रोजाना करीब 1400 क्रय केंद्रों के माध्यम से 9.5 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की जाती है। 7.5 फीसदी की घटतौली के माध्यम से रोजाना 71 हजार 250 कुंतल गन्ने की घटतौली की जाती है, जो औसत 320 रुपये प्रति कुंतल की दर से 2.28 करोड़ रुपये बैठता है। यानी 7.5 फीसदी की घटतौली के आधार पर रोजाना करीब 6 लाख 76 हजार 875 कुंतल गन्ने की घटतौली की जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. पहल ने आरोप लगाया कि गन्ना तौल इतिहास में पहली बार किनौनी शुगर मिल के तौल क्लर्कों ने मिल गेट पर घटतौली पकड़ी और मिल के खिलाफ हड़ताल की। लेकिन गन्ना विभाग अधिकारियों ने मिल को क्लीन चिट दे दी। इस साल विभाग ने घटतौली की सबसे कम चेकिंग की और एक-दो सेंटरों पर कार्रवाई की औपचारिकता पूरी कर खानापूर्ति की। डॉ. पहल ने आरोप लगाया कि घटतौली के इस खेल में कई अधिकारी लिप्त हैं। आज तक पकड़ी गई घटतौली में न तो कोई मिल मालिक जेल गया और न ही अध्यासी। सब मामले दबाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सच संस्था अध्यक्ष डॉ. संदीप पहल ने प्रेस कांफ्रेंस में किया दावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed