{"_id":"5a6e39874f1c1b8c268b706b","slug":"101517173127-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगाजल आपूर्ति शुरू, मान गए प्लांट संचालन कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाजल आपूर्ति शुरू, मान गए प्लांट संचालन कर्मचारी
Updated Mon, 29 Jan 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ/जानी खुर्द। महानगर में रविवार शाम गंगाजल की आपूर्ति बहाल हो गई। भोला झाल स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर पहुंचे जल निगम के अधिकारियों ने प्रतिभा कंपनी के कर्मचारियों से वार्ता की। काफी हंगामे के बाद निगम अधिकारियों ने कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर वेतन दिलाने का आश्वासन देकर प्लांट शुरू करा दिया। सोमवार से शहर में पूरे प्रेशर से गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
इस प्लांट का संचालन प्रतिभा कंपनी के कर्मचारी कर रहे हैं। लेकिन कर्मचारियों का बकाया वेतन न मिलने से कई बार जलापूर्ति प्रभावित हो चुकी है। 26 जनवरी को भी कर्मचारियों ने ध्वजारोहण के तुरंत बाद गंगाजल प्लांट पर ताला जड़ दिया था। लगातार दो दिन तक महानगर में गंगाजल की आपूर्ति ठप रही। रविवार को जल निगम के परियोजना प्रबंधक मुन्ना सिंह अन्य अधिकारियों के साथ भोला झाल पर कर्मचारियों को मनाने पहुंचे।
दे दी आत्मदाह की चेतावनी
ट्रीटमेंट प्लांट के कर्मचारियों से वार्ता के दौरान कर्मचारी विपिन ने परिवार के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी दे दी। जिस पर परियोजना प्रबंधक ने विपिन को बेटी के इलाज के लिए सात हजार रुपये दिए। साथ ही बकाया वेतन एक सप्ताह में दिलवाने के आश्वासन पर कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त की। इस दौरान वसीम खान, अखिलेश, रामकुमार, हरीश, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के भीतर उन्हें वेतन नहीं मिला तो प्लांट फिर ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
निगम करेगा वेतन की व्यवस्था
परियोजना प्रबंधक जल निगम मुन्ना सिंह का कहना है कि गंगाजल प्लांट चालू हो गया है। अब प्लांट जल निगम के निर्देशन में चलेगा। वेतन की व्यवस्था नगर निगम करेगा। लेकिन प्लांट प्रतिभा कंपनी के कर्मचारी ही चलाएंगे। एक सप्ताह में कर्मचारियों को वेतन दिलाया जाएगा।
- जल निगम के अधिकारियों ने एक सप्ताह में दिया वेतन दिलाने का आश्वासन