फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वार्षिक खेल उत्सव में छात्रों ने बिखेरी सतरंगी छटां

वार्षिक खेल उत्सव में छात्रों ने बिखेरी सतरंगी छटां

Sun, 10 Dec 2017 02:26 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
वार्षिक खेल उत्सव में छात्रों ने बिखेरी सतरंगी छटां
वार्षिक खेल उत्सव में बिखेरी सतरंगी छटा
विज्ञापन

मेरठ। गंगानगर स्थित दधिचि पब्लिक स्कूल में 14वें वार्षिक खेल उत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने शानदार प्रस्तुति कर खेल मैदान पर सतरंगी छटा बिखेरी। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन विश्वनाथ दधिचि, मनोरमा दधिचि एवं प्रधानाचार्य नीरज शर्मा ने किया। विद्यालय की विजय लक्ष्मी, आकांक्षा, शिखा, तारनी, प्रेरणा, स्वाति, जिया, एलिश, रिविका, परी, निकिता ने गणेश वंदना की। साथ ही कई गीतों पर प्रस्तुति दी। 200 मीटर एवं सौ मीटर दौड़, शॉट पुट, बैक रेस सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपने अपने मैच जीते।

करन रेड एकेडमी ने जीती प्रतियोगिता
फोटो। अरूण जी की मेल पर है।
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित श्रीनाथ एकेडमी में आयोजित मेरठ क्रिकेट चैंपियनशिप में करन एकेडमी रेड ने जीत हासिल की। करन ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 130 रन बनाए। जवाब में करन रेड ने 18.2 ओवर में सात विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। अनिकेत मलिक ने 67, अनुराग गौतम ने 22 रन बनाये। गेंदबाजी में रिजवान, शादाब व मोहसिन ने दो दो विकेट लिए। मुख्य अतिथि के तौर पर कोच अतहर अली ने खिलाड़ियों का सम्मान किया। इस दौरान चेयरमैन प्राची गुप्ता, डायरेक्टर डॉ. श्याम सिंह, आयोजक सचिव दीपक सिद्घू मौजूद रहे।
विज्ञापन



हेमा कोहली क्रिकेट प्रतियोगिता 15 से
मेरठ। करन पब्लिक एकेडमी, राधा गोविंद, डीपीएस व भामाशाह पार्क के मैदानों पर हेमा कोहली प्रतियोगिता 15 दिसंबर से होगी। आयोजक कोच अतहर अली ने बताया सातवें अखिल भारतीय टी-20 हेमा कोहली क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 8 मैच खेले जाएंगे। जिसमें 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में मेरठ सहित कई राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। मैन ऑफ द सिरीज पाने वाले खिलाड़ी को मोटर साइकिल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed