फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एमपीजीएस में रजत जयंती समारोह

एमपीजीएस में रजत जयंती समारोह

Thu, 09 Nov 2017 03:06 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
एमपीजीएस में रजत जयंती समारोह
मेरठ। मलिन बस्ती में रहने वाली सुकृति अपनी मेहनत के दम पर पुलिस अफसर बनती है। सुकृति क ी मेहनत की दास्तां को छात्राओं ने नाटक व नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। बुधवार को मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल कैंट में रजत जयंती समारोह मनाया गया। विद्यालय की स्थापना के 25 साल पूरा होने की खुशी में यह आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर एससी गुप्ता कमांडेंट सैनिक अस्पताल व राखी गुप्ता एवं एमपीएस समूह के संस्थापक ताराचंद शास्त्री, संस्थापिका कुसुम शास्त्री ने किया। प्रिंसिपल मधु सिरोही ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रिंसिपल ने 1992 में स्थापित हुए विद्यालय की 2017 तक की कहानी को बताया। छात्राओं ने स्वागत गीत सुनाया। बैंड धुन हार्ट हैकर्स पर अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं ने चंद्रकिरण सी चमकी सुकृति में विभिन्न नृत्य शैलियों से सुकृति के विद्यालय में पहली कक्षा से लेकर पुलिस अफसर बनने की कहानी को प्रस्तुत किया। छात्राओं ने कत्थक, डांडिया व लोकनृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। आयोजन में पिछले 10 सालों से विद्यालय में कार्यरत शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षिका अल्पना चक्रवती व नौशाद अहमद को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। अन्य शिक्षिकाओं को रजत स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अनुष्का सिरोही, शुभि भारद्वाज, मानसी, सानवी, दिव्या, अनन्या, सृष्टि सिंह, टीसा व मनस्वी ने प्रस्तुति दी। एमपीएस ग्रुप के निदेशक विक्रम मजीत सिंह शास्त्री, डायरेक्टर केतकी शास्त्री, मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप की सभी शाखाओं के प्रिंसिपल, कोआर्डिनेटर, सुपरवाइजर व स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन


जल, सूरज ने संवारी पृथ्वी
आयोजन के ग्राड फिनाले में सीनियर वर्ग की छात्राओं ने ब्लेसफुल एमर्जन की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने बंजर भूमि पर पहले जल की उत्पत्ति, सूर्य की किरणों से फैले प्रकाश की नृत्य में प्रस्तुति दी। पृथ्वी के विकास का दृश्य मंचित किया। प्राइमरी विंग की छात्रा वैनिश, शिवानी, जूनियर वर्ग से सिद्धि, रमणीक व उन्नति ने सुंदर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed