{"_id":"59cd63274f1c1b6e548b4e50","slug":"101506632487-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर विकास राज्य मंत्री के सामने रोया समस्याओं का रोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर विकास राज्य मंत्री के सामने रोया समस्याओं का रोना
Updated Fri, 29 Sep 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव के सामने भाजपा पार्षदों ने शहर की समस्याएं रखीं। इस दौरान उन्होंने पेयजल आपूर्ति और कूड़ा निस्तारण आदि की बारे में बताया।
सर्किट हाउस में मिले भाजपा पार्षदों और नेताओं ने नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव को बताया कि पिछले पांच महीने से शहर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित चल रही है। न निर्माण विभाग के टेंडर हो रहे हैं और न ही सबमर्सिबल रिबोर कराए जा रहे हैं। कार्यकारिणी सदस्य कैलाश चंद ने कहा कि सपा सरकार ने संविदा सफाई कर्मियों की संविदा समाप्त कर दी थी। इसके बाद से 2215 कर्मचारियों को आउट सोर्सिंग के जरिये सफाई करनी पड़ रही है। इन सभी कर्मियों की संविदा बहाल की जानी चाहिए। सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदौला ने भी सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को विस्तार से रखा और मांग ज्ञापन सौंपा। भाजपाइयों ने शहर में कूड़ा निस्तारण की समस्या के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि निगम ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने की योजना का गत 5 जून को शुभारंभ कर खानापूर्ति कर ली है। इसके बाद से एक भी डस्टबिन का वितरण नहीं हुआ है। मंत्री ने मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, पार्षद पंकज कतीरा, गौरव कुमार, रेनू गुप्ता, राजू वर्मा, सुधीर पुंडीर, बलराज, रवींद्र तेवतिया आदि मौजूद रहे।
शहर विधायक ने भी की मुलाकात
शहर विधायक रफीक अंसारी भी नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव से मुलाकात करने पहुंचे। अंसारी ने बताया कि पुराने कमेले की जगह बनाए गए जीजीआईसी में सफाई कर्मचारियों की तैनाती नहीं की गई है। यहां पर कम से कम चार सफाई कर्मियों की तैनाती कराई जाए। साथ ही घोसीपुर कमेले को चालू कराकर शहर की जरूरत के लिए मीट कटान कराया जाए।
विज्ञापन
डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने की नाला पाटने की मांग
सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने भी मंत्री से मुलाकात कर शहर के खुले नालों को पाटने की मांग की। इस पर मंत्री ने शासन की नीति के अनुसार कार्य कराने का आश्वासन दिया।
खास बात
भाजपा पार्षदों ने की गिरीश चंद यादव से मुलाकात, मंत्री ने दिया आश्वासन