{"_id":"59cbc00e4f1c1baf538b4ae3","slug":"101506525198-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने रैली निकाली
Updated Wed, 27 Sep 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई डीएन इंटर कॉलेज व ईशा फाउंडेशन के तत्वावधान में कमिश्नरी चौराहे पर नदी अभियान-भारत का कल्याण मिशन के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली को प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह ने रवाना किया। रैली का नेतृत्व करते हुए कार्यक्रम अधिकारी रविंद्र यादव ने कहा कि नदी अभियान राष्ट्रव्यापी अभियान है जिसका उद्देश्य जनता को इस बात के प्रति जागरूक करना है कि देश की नदियां तेजी के साथ सूख रही हैं। गंगा नदी दुनिया की उन दस नदियों में शामिल है जिनका अस्तित्व खतरे में है। इस भीषण स्थिति को अब अनदेखा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे इस अभियान में पूर्ण सहयोग करें। रैली में स्वयंसेवक सागर, दीपक, राजवर्धन, अभिषेक, विकास, अंकुर, आकाश, अरविंद आदि मौजूद रहे।