{"_id":"59a872ce4f1c1b55738b4a85","slug":"101504211662-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुषा शर्मा इंग्लैंड में काव्य यात्रा पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुषा शर्मा इंग्लैंड में काव्य यात्रा पर
Updated Fri, 01 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। शहर की कवयित्री तुषा शर्मा दो सप्ताह की काव्य यात्रा पर इंग्लैंड में हैं। कवि सुमनेश सुमन ने यह जानकारी दी। तुषा शर्मा इंग्लैंड की साहित्यिक संस्थाओं व भारत सरकार की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समिति के आमंत्रण पर वहां पहुंची हैं। इस दौरान वे इंग्लैंड के 10 शहरों में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रमों में शिरकत कर रही हैं। काव्य यात्रा से लौटने पर आरके पुरम दिल्ली में उनका सम्मान होगा। यात्रा पर आचार्य राधाकृष्ण मनोडी, कवि डॉ. रामगोपाल भारतीय, यशपाल कात्सायन, डॉ. प्रदीप गौड़, चंद्रशेखर मयूर, विवेक शर्मा, सुमनेश सुमन ने बधाई दी है।
विज्ञापन