{"_id":"5994bd354f1c1ba9538b45bd","slug":"101502919989-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयो रे आयो रे कन्हैया आयो रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयो रे आयो रे कन्हैया आयो रे
Updated Thu, 17 Aug 2017 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी का पर्व, पलना में झुलाए गए नंदलाल
कन्हैया की उतारी गई आरती, मंदिरों और कॉलोनियों में हुए कार्यक्रम
मेरठ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शहर के मंदिरों और कॉलोनियों में कार्यक्रम आयोजित कर नंद लाला को पलने में झुलाया गया। कन्हैया की आरती उतारी गई। व्रतधारियों ने कन्हैया के बाल रूप और चांद के दर्शन करके व्रत खोला।
बाबा औघड़नाथ मंदिर परिसर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में कन्हैया की मनमोहक झांकी सजायी गई। मंदिर पहुंचकर भक्तों ने प्रभु का गुणगान किया। श्री राधे गोविंद भजमन श्री राधे, जय गोविंदा जय गोपाला, नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की। राधे गोविंद भजो राधे गोविंदा, आयो रे आयो रे कन्हैया आयो रे, हरे कृष्णा हरे कृष्णा महामंत्र से मंदिर और कार्यक्रम स्थल गूंजते रहे। शहर के सभी मंदिरों में श्री कृष्ण के बाल रूप के दर्शन करके स्वयं को धन्य कर रहे थे। जिधर देखो उधर ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। श्री कृष्ण के गुणगान से पूरा शहर भक्ति रस में डूबा रहा। दिल्ली रोड स्थित नागेश्वर नाथ शिव मंदिर, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, श्री राधा-कृष्ण मंदिर, नगर निगम स्थित झाड़खंडी शिव मंदिर, सूरजकुुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर, मंशा देवी मंदिर, नई सड़क स्थित मंदिर आदि सहित शहर के सभी मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक किया गया। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में इस्कॉन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जहां कलाकारों ने श्री कृष्ण के जन्म की बाल लीलाएं दिखाईं, वहीं अक्रूर प्रभु ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म की लीलाएं सुनाईं। हरे राम हरे कृष्णा महामंत्र का जाप करते समय सभी श्रोता प्रभु भक्ति में लीन हो गए।