फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   राहुल गांधी पर हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंके पुतले

राहुल गांधी पर हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंके पुतले

Sun, 06 Aug 2017 02:47 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी पर हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंके पुतले
मेरठ। गुजरात में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर हुए हमले के विरोध में शनिवार को कांग्रेसियों ने कमिश्नरी चौराहे पर जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गुजरात के मुख्यमंत्री के पुतले छीनकर फूंक दिए गए। पुलिसकर्मियों और कांग्रेसियों के बीच पुतले छीनने को लेकर जमकर धक्कामुक्की और छीनाझपटी हुई। लेकिन पुलिस नाकाम रही। आला अफसरों के निर्देश के बाद सिविल लाइन थाने पर 12 कांग्रेसी नेताओं को नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष व जिला कांग्रेस प्रभारी कृष्ण कुमार शर्मा किशनी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने गुजरात पहुंचे राहुल गांधी के काफिले पर पथराव की घटना करना बेहद शर्मनाक है। आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार में जनता के हकों की अनदेखी की जा रही है। गुजरात में भाजपा की सरकार होने के चलते वहां लोकतंत्र की धज्जियां बिखेरी जा रही है, जिसका उदाहरण वहां हुए राहुल गांधी पर हमला है। अखिल कौशिक ने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष को डराकर जनता का मुख्य मुद्दों से ध्यान हटा रही है। प्रदेश सचिव मंजीत सिंह कोछड़ ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पर योजनाबद्ध तरीके से हमला किया गया, जिससे पूरा देश क्षुब्ध है।
विज्ञापन

पहले झपटे पुतले, लेकिन बचा नहीं पाए
जिस समय कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कमिश्नरी चौराहे पर पुतले लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, तो वहां काफी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। पुलिसकर्मियों ने पहले तो कांग्रेसियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री के पुतले झपट लिए। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों से जबरन पुतले छीन लिए। इसको लेकर कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी झड़प भी हो गई। लेकिन प्रदर्शन स्थल पर ही पुतले दहन कर दिए गए। इस दौरान जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन में राहुल गांधी पर हुए हमले की न्यायिक जांच कराने और गुजरात सरकार बर्खास्त करने की मांग की गई। प्रदर्शन में हरिकिशन वर्मा, अशोक भारती, रोहताश भइया, सलीमुद्दीन शाह, सपना सोम, हाशिम अंसारी, केडी शर्मा, राजीव राठी, राजेन्द्र जाटव, नौशाद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘आपने पहले ही क्यों नहीं पकड़ा’
एसएसपी मंजिल सैनी ने सिविल लाइन पुलिस पर गहरी नाराजगी जताते हुए पूछा है कि कमिश्नरी पर पुतले ले जाने वालों को पहले ही क्यों नहीं पकड़ा। देर शाम थाना सिविल लाइन पर पुलिस की तरफ से कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार शर्मा, नसीम समेत 12 नामजद और 30 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया। वहीं, पुतलों को लेकर भी भ्रम की स्थिति रही। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने कहा कि पुतले प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ही फूंके गए, जबकि सिविल लाइन थाने के कार्यवाहक प्रभारी धनवीर सिंह के अनुसार गुजरात के मुख्यमंत्री का भी पुतला फूंका गया था।
खास बात
कमिश्नरी चौराहे पर पुलिस से छीने प्रधानमंत्री, भाजपा अध्यक्ष और गुजरात के मुख्यमंत्री के पुतले
पुलिस से खूब हुई धक्कामुक्की और छीनाझपटी, सिविल लाइन में 12 कांग्रेसी नेता नामजद, 30 अज्ञात पर केस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed