{"_id":"688d157fb5d74000ed08b57d","slug":"100-policemen-are-being-taught-how-to-deal-with-cyber-crime-meerut-news-c-27-1-smrt1009-156443-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 पुलिसकर्मियों को सिखलाया जा रहा साइबर अपराध से निपटने का तौर तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 पुलिसकर्मियों को सिखलाया जा रहा साइबर अपराध से निपटने का तौर तरीका
Sat, 02 Aug 2025 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। यूं तो जिले में साइबर थाना स्थापित है। मगर अब जिले के बाकी थानों की साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मी साइबर में एक्सपर्ट हो जाएंगे। इन्हें प्रशिक्षण देने की शुरुआत हो चुकी है। उधर गांव और शहरों में अलग अलग जगह जाकर लोगों को भी सचेत करने का अभियान भी चलेगा।
शुक्रवार को गृह मंत्रालय के अधीन भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की ओर से प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। ऑनलाइन चल रहे इस प्रशिक्षण में जिले के 100 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। यह प्रशिक्षण करीब सात दिनों तक चलेगा।
प्रशिक्षण का मकसद है कि साइबर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के अलावा बाकी पुलिसकर्मी भी साइबर क्राइम को लेकर अपडेट हो जाएं। इन्हें साइबर अपराध से निपटने का तौर तरीका सिखलाया जा रहा है। साथ ही ठगी होने के बाद कैसे पीड़ित के पैसे वापस दिलाने हैं आदि समेत तमाम बिन्दुओं पर जानकारी दी जा रही है। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने प्रशिक्षण लेने वाले 100 पुलिसकर्मियों को साइबर अपराध की बारीकियां समझने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही इसी सप्ताह गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का भी अभियान चलेगा।