फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   100 people sued in Sardhana's communal conflict

सरधना के सांप्रदायिक संघर्ष में 100 लोगों पर मुकदमा

Fri, 22 Jan 2021 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
100 people sued in Sardhana's communal conflict
सरधना के सांप्रदायिक संघर्ष में 100 लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन

सरधना। सरधना में बुधवार रात हुई सांप्रदायिक घटना के बाद बृहस्पतिवार को भी तनाव बना रहा। जिसके चलते नगर में कई जगह पुलिस व पीएसी तैनात रही। सीओ दौराला व सीओ सरधना ने कोतवाली पर कैंप कर नगर की स्थिति पर नजर रखी। दोनों पक्षों की ओर से चार लोगों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवे की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि जगमोहन नगर निवासी अरशद पुत्र अशरफ ने तहरीर में बताया कि कुछ लोग मोहल्ले में एक खाली प्लाट में ताश खेल रहे थे व गाली गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी तहरीर सचिन खटीक पुत्र ओमपाल निवासी गढ़ी खटीकान ने दी। बताया कि वह मोहल्ले में ही सैलून की दुकान पर सेविंग करा रहा था। 20 से 25 अज्ञात लोगों की भीड़ ने हमला कर उसे घायल कर दिया। तीसरी तहरीर अर्जुन निवासी मोहल्ला गढ़ी खटीकान ने दी। उसने बताया कि उसके साथ दूसरे समुदाय के 20 से 25 अज्ञात लोगों की भीड़ ने मारपीट की। चौथी तहरीर अब्दुल रसीद पुत्र अब्दुल हमीद ने दी। बताया कि अज्ञात भीड़ ने उसके साथ मारपीट की व उसकी दुकान में तोड़फोड़ की गई। पुलिस के मुताबिक, चारों तहरीर पर करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सरधना आरपी शाही ने बताया कि मामले की जांच व सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बलवाइयों की पहचान की जाएगी। किसी भी तहरीर में नामजद मुकदमे के लिए नाम नहीं दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष में 11 लोग हुए घायल
सांप्रदायिक संघर्ष में 11 लोग घायल हुए। जिनमें आमिर पुत्र अब्दुल रसीद निवासी तहसील रोड, विक्की पुत्र हरकेश, खालिद पुत्र अब्दुल हमीद शुएब पुत्र सलीम निवासी तकियाकैत, खाजिद पुत्र अब्दुल रसीद, नजमुद्दीन पुत्र अल्लामेहर निवासी राममोहन कॉलोनी, अमीरूद्दीन, इकरामुद्दीन पुत्र अल्लामेहर, सचिन खटीक पुत्र ओमपाल निवासी गढ़ी खटीकान, विक्की पुत्र महेंद्र, सुमित पुत्र राजेंद्र निवासी तहसील रोड हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
पुलिस फोर्स ने निकाला पैदल मार्च
सांप्रदायिक घटना को लेकर पुलिस प्रशासन व खुफिया विभाग दिनभर अलर्ट रहा। सीओ सरधना व सीओ दौराला ने शाम को पुलिस फोर्स के साथ नगर के तहसील रोड, पुलिस चौकी, बस स्टैंड, देवी मंदिर, अशोक स्तंभ पुलिस चौकी, गंज बाजार में पैदल मार्च निकाला। नगर में दिनभर तनावपूर्ण शांति रही।
खुले बाजार, सब सामान्य रहा
बुधवार रात घटना के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था। नगर व देहात में अफवाह फैल गई कि तनाव के चलते बृहस्पतिवार को बाजार बंद रहेगा। लेकिन बृहस्पतिवार को पुलिस की मुस्तैदी व लोगों की सूझबूझ के चलते सब कुछ सामान्य रहा। सामान्य दिनों की तरह बाजार में दुकानें खुली। दोपहर में देहात क्षेत्र से लोगों की आवाजाही बढ़ी।

कई बार बदली गई तहरीर
बुधवार को दोनों समुदाय लोगों के बीच जो तनाव बना, वह बृहस्पतिवार को कम होता दिखाई दिया। रात में जो तहरीर दी गई थी, उनमें एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने व कुछ लोगों को नामजद किया गया था तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई थी, लेकिन बृहस्पतिवार को दी गई तहरीर में केवल वादी का नाम व दूसरे पक्ष से अज्ञात भीड़ का ही नाम लिखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed