{"_id":"617dab4bd0c6076478263ca3","slug":"10-new-patients-in-corona-virus-meerut-news-mrt5630220172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का फिर हमला, 10 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का फिर हमला, 10 मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का फिर हमला, 10 नए मरीज मिले
मेरठ। जिला 24 घंटे भी कोरोना मुक्त नहीं रह सका। शनिवार को फिर कोरोना का हमला हो गया। 3834 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें 10 नए मरीज मिले। करीब चार माह बाद इतनी संख्या में कोरोना के मरीज मिले हैं। इससे पहले जून में 10 या इससे ज्यादा मरीज मिले थे। अब तक 66038 मरीज मिल चुके हैं। कोरोना के मरीजों में सेना के जवान और उनके परिजन भी शामिल हैं। एक जवान की छुट्टी से वापस आने पर जांच में कोरोना की पुष्टि हुई।
इनमें सात मरीज मेरठ के हैं, रजबन, कंकरखेड़ा, सरधना और पुरानी तहसील के रहने वाले हैं। चार अस्पतालों में भर्ती हैं और तीन घर पर इलाज करा रहे हैं। दो मरीज बुलंदशहर और एक बागपत का है। हालांकि कोरोना की पुष्टि उन्हें भी यहीं निजी लैब में हुई है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि इनमें से दो मरीज कैंट अस्पताल में भर्ती हैं, उन्हें डेंगू होने पर भर्ती कराया गया था, जांच में कोरोना की भी पुष्टि हुई है।
सभी मरीज वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। इनमें से ज्यादातर मरीज स्वस्थ हैं, उनका फेफड़ों की जांच (सीटी स्कोर) कराई गई, वह भी सामान्य है। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान का कहना है कि जिस निजी लैब में इन्हें पुष्टि हुई है, उनसे सैंपल मांगे गए हैं, इनकी जांच फिर से मेडिकल कॉलेज में भी कराई जाएगी। साथ ही इनके संपर्क वाले लोगों (कांटेक्ट ट्रेसिंग) की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
निजी लैब में पुष्टि हुई, मेडिकल में रिपोर्ट नेगेटिव
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक महिला को निजी लैब में कोरोना की पुष्टि हुई थी, जबकि मेडिकल कॉलेज में उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। महिला दुबई चली गई है। मेडिकल की रिपोर्ट आधिकारिक तौर पर ज्यादा मान्य है।
कंकरखेड़ा के दंपती संक्रमित, 42 लोगों की जांच की
मोदीपुरम। कंकरखेड़ा की श्रद्घापुरी फेज दो में दंपती कोरोना पॉजिटिव मिलने से खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को होम क्वारंटीन कर दिया है। सरकारी अस्पताल की टीम ने क्षेत्र को कैंटोंमेंट जोन घोषित कर दिया है। चिकित्सा प्रभारी रंजना वर्मा ने बताया कि मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार कर जांच की जाएगी। 42 लोगों की कोरोना जांच की गई है।
पहली लहर में 26 को हुआ था डेंगू-कोरोना साथ
साल 2020 में कोरोना की पहली लहर में भी डेंगू और कोरोना मरीजों को साथ हुआ था। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि 26 मरीज ऐसे मिले थे, जिन्हें दोनों बीमारी साथ थी।