फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   10 lakh extortion demanded by threatening the businessman on the phone

Meerut News: व्यापारी को फोन पर धमकी देकर मांगी 10 लाख की रंगदारी

Mon, 22 May 2023 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
10 lakh extortion demanded by threatening the businessman on the phone
दौराला। दौराला की शक्ति कॉलोनी निवासी व्यापारी दीपक से दौराला निवासी एक व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रविवार को पीड़ित ने आईजी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। धमकी के बाद से पीड़ित का परिवार दहशत में है।
विज्ञापन

शक्ति कॉलोनी निवासी दीपक ने बताया कि वह व्यापारी है। आरोप है कि 14 मई को दौराला के ही एक व्यक्ति ने उसे फोन किया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उक्त व्यक्ति ने फोन कर 10 लाख की रंगदारी मांगी। पीड़ित ने विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि वह पत्नी व 11 वर्षीय बेटी के साथ रहता है। धमकी मिलने के बाद से ही पीड़ित के परिवार में दहशत है। रविवार को पीड़ित परिवार के साथ आईजी से मिलने पहुंचा और प्रार्थना पत्र देते हुए शिकायत की। पीड़ित ने जल्द कार्रवाई की मांग की। साथ ही परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। आईजी ने पीड़ित को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed