फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   10 booked in Kausindra murder case, knife wounds not found in postmortem report

Meerut News: कौसिंद्र हत्याकांड में 10 पर मुकदमा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाकू के घाव नहीं मिले

Wed, 12 Apr 2023 02:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 12 Apr 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
10 booked in Kausindra murder case, knife wounds not found in postmortem report
माछरा। साफियाबाद लौटी में कौसिंद्र हत्याकांड में परिजनों की तहरीर पर मुंडाली पुलिस ने छह अज्ञात समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक कोशिंद्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाकू के घाव नहीं मिले है। इसके चलते पुलिस ने दूसरे बिंदू पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कौसिंद्र के शव का मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार रात भूमि विवाद के चलते कौसिंद्र पुत्र वीर सिंह की खेत से लौटते समय हत्या कर दी गई थी। कौसिंद्र का शव बाइक के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था। मुंडाली पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर गांव के दिनेश, सतपाल, कुंवरपाल पुत्र श्योलाल, अर्पण व आर्यन पुत्र दिनेश, अंकुर पुत्र सतपाल और चार अज्ञात लोगों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की। दो आरोपियों अंकुर व कुंवरपाल को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद कौसिंद्र का शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस और आरएएफ की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार मृतक के भाई जोगेंद्र ने किया। हत्याकांड के बाद गांव में तनाव को देखते हुए आरोपियों के घर पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं, मुंडाली थाना प्रभारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाकू के गहरे घाव नहीं मिले हैं। चाकू के घाव का अलग ही पता चल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed