फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1 year old boy kidnnepd by his uncle

पत्नी से विवाद पर साली के एक साल के बेटे का कर लिया अपहरण

Wed, 24 Jul 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
1 year old boy kidnnepd by his uncle
हस्तिनापुर/मेरठ। गांव अलीपुर मोरना में मंगलवार दोपहर बाइक सवार दो युवक मां की गोद से उसके एक साल तीन माह के मासूम को छीनकर ले गए। अपहरण की सूचना पर सक्रिय हुई हस्तिनापुर पुलिस ने एक घंटे में ही बच्चे को बरामद कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दंपती में झगड़े के बाद पत्नी अपनी बहन के घर आ गई थी। सबक सिखाने की नीयत से साली के बेटे को अगवा किया गया।
विज्ञापन

एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि भावनपुर क्षेत्र के लडपुरा निवासी निसार पुत्र इस्लाम का पत्नी मुस्कान के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। जिस पर मुस्कान अपनी बहन शबाना पत्नी शहजाद निवासी अलीपुर मोरना के घर चली गई थी। मंगलवार को निसार अलीपुर मोरना पहुंचा और अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करने लगा। इस दौरान बीचबचाव करने पहुंची शबाना से गाली गलौज करता हुआ निसार उसके मासूम बेटे शाद को गोद से छीनकर अपाचे बाइक से साथी के साथ फरार हो गया। सूचना पर भावनपुर और हस्तिनापुर पुलिस गांव लडपुुरा स्थित निसार के घर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। बाद में पुलिस ने जंगल में कांबिंग करते हुए भद्रकाली के पास बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। एसओ हस्तिनापुर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी निसार के खिलाफ अपहरण का रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी निसार ने पूछताछ में बताया कि उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। उसका साढ़ू शहजाद अपनी साली को अपने गांव में ले गया था। जहां से वह अपने मायके चली गई थी। इसी बात पर वह शहजाद से खफा था। पत्नी को पाने के लिए उसने अपनी बड़ी साली के पुत्र का अपहरण अपने साथी के साथ मिलकर कर लिया। पुलिस के अनुसार निसार के साथी को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed