फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1. Sold land to a young man for Rs 64 crore

Meerut News: 1. 64 करोड़ रुपये में बेच दी युवक को जमीन

Wed, 15 Apr 2026 10:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
1. Sold land to a young man for Rs 64 crore
- एसएसपी के आदेश पर लोहिया नगर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। परतापुर स्थित अनुसूचित जाति के युवक की जमीन तीन लोगों ने फर्जी दस्तावेज व पॉवर ऑफ अटोनी का दुरुपयोग कर बेच दी। पीड़ित की शिकायत पर जांच के बाद लोहिया नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टीपीनगर के गुप्ता कालोनी निवासी परमेश्वर दयाल ने बताया कि वह वर्तमान में हमीरपुर के गांव परछा में रह रहा है। उसकी ग्राम रिठानी में जमीन है। इस जमीन को उसने बैनामे से खरीदा है। इस भूमि की पॉवर अटोनी उसने अपने सह खातेदार भूरा के साथ महेन्द्र गोयल निवासी किशनपुरा टीपीनगर को देखरेख करने को की थी। आरोप है कि महेन्द्र गोयल ने इस पॉवर अटोनी से फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी दूसरे खसरा नंबर की भूमि को 16 सितंबर 23 व 29 सितंबर 24 को गौतम निवासी घोपला रिठानी को बेच दी। ग्राम चंदसारा की भूमि बेचने का उसे कोई अधिकार नहीं था। आरोपी ने गौतम कुमार, मानसिंह के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसकी भूमि बेच दी और 1.64 करोड़ रुपया हड़प लिया। परमेश्वर ने आरोप लगाया कि जब आरोपियों से बातचीत का प्रयास किया गया तो उन्होंने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। लोहिया नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article