{"_id":"63029734aa68e86c5427af69","slug":"1-80-quintals-of-meat-recovered-from-parikshitgarh-and-kithore-five-people-including-woman-arrested-mawana-news-mrt601949328","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षितगढ़ और किठौर से 1.80 क्विंटल मांस बरामद, महिला सहित पांच लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षितगढ़ और किठौर से 1.80 क्विंटल मांस बरामद, महिला सहित पांच लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

किठौर/परीक्षितगढ़। किठौर क्षेत्र के गांव जड़ौदा में पुलिस ने एक प्लाट पर छापा मारकर 80 किलोग्राम मांस पकड़ा है। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। बाद में एक महिला को छोड़ दिया। मौके से पुलिस ने गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। सैंपल लेने के बाद पुलिस मांस को जमीन में दबवा दिया और तीन आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया। वहीं, परीक्षितगढ़ क्षेत्र में गांव खानपुर बांगर में एक घेर में पशु कटान कर रहे दो लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। एक आरोपी फरार हो गया। मौके से करीब एक क्विंटल मीट व उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया है।
किठौर थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि रविवार तड़के करीब चार बजे मुखबिर की सूूचना पर गांव जड़ौदा में गुल्लू के खाली प्लाट पर कुछ लोगों द्वारा गोकशी कर मीट बेचने की सूचना मिली। पुलिस ने प्लाट को चारों ओर से घेर लिया। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने बल प्रयोग कर एक महिला तथा दो लोगों को दबोच लिया। जबकि तीन महिला तथा दो लोग भाग निकले। पुलिस ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी गांव जड़ौदा निवासी सोनी पुत्र नफीस, अमरीन पत्नी सोनी तथा मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र तारापुरी निवासी जुबैर पुत्र रहीश बताया। फरार आरोपियों के नाम शब्बो पत्नी गुल्लू, जड़ौदा, तब्सस्मुम पत्नी लईक, गुल्लू पुत्र नसीर उर्फ नफीस तथा लईक पुत्र नफीस हैं। पुलिस ने मौके से करीब 80 किलो संरक्षित पशु का मांस, तराजू, कुल्हाड़ी, बाट, रस्सी, छुरी आदि बरामद की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सोनी पर पहले भी गोकशी के आठ मुकदमे दर्ज हैं।
वहीं, परीक्षितगढ़ में रविवार सुबह थाना पुलिस सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम खानपुर बांगर निवासी खुर्शीद के घेर में अवैध पशु कटान कर रहे हैं। पुलिस ने गांव की घेराबंदी करते हुए मौके पर छापा मारकर दो आरोपियों को दबोच लिया। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 100 किलोग्राम मीट, अवशेष, रस्सी, छुरी, दांव आदि कटान के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने मांस का सैंपल भेजते हुए गड्ढा॑ खुदवाकर मीट को दबवा दिया। आरोपियों ने अपने नाम हिब्बू उर्फ अफजाल, पुत्र नसीमुद्॑दीन निवासी अगवानपुर, इरफान पुत्र इतवारी निवासी ग्राम खानपुर बांगर बताया। फरार साथी का नाम खुर्शीद पुत्र शहाबुद्दीन निवासी खानपुर बांगर बताया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
दो गोवंश बरामद, एक हिरासत में
फलावदा। क्षेत्र के बड़ा गांव में गोकशी के लिए ले जाई जा रहे दो गोवंश को पुलिस ने बरामद करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बाकी लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिली कि बड़ा गांव के जंगल में कुछ लोग छोटे हाथी में दो गोवंश लादकर ले जाने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो कुछ लोग छोटे हाथी में गोवंश को लादकर भागने लगे। चालक वाहन में लदे गोवंश को नीचे गिराकर गाड़ी लेकर फरार हो गया। पीछा कर रहे दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने दो गोवंश बरामद करते हुए बड़े गांव निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिसकर्मियों की तैनाती के लिए एसएसपी से आग्रह
सरूरपुर। थाना क्षेत्र में पिछले दिनों पांचली बुजुर्ग-हर्रा संपर्क मार्ग और मैनापूठी में हुई गोकशी की घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस अब तक खाली हाथ है। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगा सकी। गोकशी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए कई टीम लगी हुई है। घटना के जल्द खुलासा न होने पर विहिप बजरंग दल ने थाने में विरोध प्रदर्शन के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने की चेतावनी दी हुई है। जिसके चलते थाना पुलिस के हाथ पांव फूले हुए हैं। गोकशी की घटना के बाद हर्रा पुलिस चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के बाद से अब तक यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं हुई है। एसओ ने बताया कि चौकी पर नई तैनाती के लिए एसएसपी से आग्रह किया है।