फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1.8 crores found in car

एक्शन में योगी : कार में मिले 1.08 करोड़ रुपये, प्रशासन के उड़ गए होश

Fri, 24 Mar 2017 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 24 Mar 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
1.8 crores found in car
कार में मिले एकस करोड़ रुपए

हापुड़ अड्डा चौराहे पर बृहस्पतिवार शाम चेकिंग के दौरान एक कार से 1.08 करोड़ रुपये मिले। पुलिस कार सवार तीनों लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने ले आई। तीनों ने खुद को दिल्ली की फाइनेंस कंपनी का  अधिकारी बताया।

विज्ञापन


सीओ कोतवाली कुमार रणविजय सिंह, कोतवाली एसओ विजय गुप्ता समेत छह थाने की पुलिस हापुड़ अड्डे पर चेकिंग कर रही थी। कोतवाली पुलिस ने एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली। कार में मिले एक बैग में नए नोट भरे थे। पुलिस ने कार में सवार लोगोें से पूछा तो उन्होंने खुद को दिल्ली की सेटिंन कैडिट कोपर नेटवर्किंग कंपनी के अधिकारी बताकर बैग में एक करोड़ आठ लाख रुपये होना बताया।

विज्ञापन

लोनी से हापुड़ जा रहा था पैसा

1.8 crores found in car
नोटों की जांच करते पुलिसकर्मी

इस पर पुलिस ने इनकम टैक्स अधिकारियों को मौके पर बुलाया। सीओ कोतवाली कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कार में सवार सोनू कुमार निवासी रांची झारखंड ने खुद को कंपनी का रीजनल मैनेजर (आरएम), कौशल निवासी कटियार को डिप्टी रिजनल मैनेजर और धर्मेंद्र को रिजनल कोऑर्डिनेटर बताया। कार का ड्राइवर अनिल था।

पुलिस के मुताबिक कंपनी के आरएम सोनू ने बताया कि वह लोनी स्थित पीएनबी शाखा से पैसा निकाल कर लाए थे। उनको सारा पैसा हापुड़ लेकर जाना था। यह पैसा महिलाओं का समूह बनाकर फाइनेंस के तौर पर दिया जाता है। यह कंपनी लिमिटेड है और पिछले दस साल से काम करती है। इसकी कई राज्य में अलग-अलग ब्रांच है। यह पैसा एक नंबर है, इसके पुख्ता सुबूत उनके पास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed