फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1.62 lacks penalty on dayal fertilizer

दयाल फर्टीलाइजर पर 1.62 लाख का जुर्माना

Sat, 16 Nov 2019 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
1.62 lacks penalty on dayal fertilizer
मेरठ-खरदौनी गांव में पॉलीथीन का प्रयोग करने पर कोल्हू पर सील लगाती प्रदूषण विभाग की टीम। - फोटो : MODIPURAM
मोदीपुरम/मेरठ।
विज्ञापन

महानगर समेत एनसीआर में स्मॉग और वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण अथॉरिटी (ईपीसीए) और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लगातार निर्देश जारी कर रहा है। इसके तहत क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। प्रतिबंधित ईंधन जलाने पर बीते 15 दिन में करीब 22 कोल्हू सील किए हैं। वहीं दयाल फर्टीलाइजर पर भी 1.62 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण अथॉरिटी के चेयरमैन भूरेलाल ने निर्देश दिए हैं कि वायु प्रदूषण को कम करने के लिए ग्रेडिड रिस्पांस एक्शन प्लान पर सख्ती से काम किया जाए। वहीं प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी आरके त्यागी के निर्देशन में बीते 15 दिन में करीब 42 जगह छापामारी की गई। टीम ने अब तक करीब 22 कोल्हू और अवैध रूप से चल रही स्टार जीपर फैक्टरी को सील किया। सभी पर जुर्माना की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट लखनऊ मुख्यालय भेजी गई है। इसके अलावा ईंट भट्ठे, फैक्टरियों में बॉयलर, कृषि अवशेष जलाने और सभी निर्माण कार्यों को भी बंद कराया जा रहा है। जनपद में चल रहे 17 हॉटमिक्स प्लांट भी बंद कराए गए हैं। निर्माण कार्यों के दौरान धूल उड़ने के मामले में निरीक्षण करने के लिए नगर निगम और एमडीए को पत्र भेजे गए हैं।
विज्ञापन

पॉलिथीन जलाने पर दो कोल्हू सील
मोदीपुरम। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता एसपी सिंह व नवनीत पांडे के नेतृत्व में टीम ने खरदौनी गांव में कोल्हुओं पर छापामारी की। टीम ने इमरान और ताहिर के कोल्हू पर पॉलिथीन का प्रयोग होते पाया। दोनों कोल्हुओं पर सील लगा दी गई। वहीं उल्खपुर गांव में किसान उमेश और पबला में अमरपाल खेत में कृषि अवशेष जलाते मिले। टीम ने कृषि अधिकारी को जुर्माना लगाने के लिए पत्र लिखा है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ. आरके त्यागी ने इस बात की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
टीम ने अब तक करीब 22 कोल्हू सील किए हैं। अवैध रूप से चल रही एक फैक्टरी बंद कराई है। दयाल फर्टीलाइजर पर भी जुर्माना लगाया गया है। टीमें लगातार कार्रवाई कर रही है। प्रतिबंधित ईधन का प्रयोग करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कृषि अधिकारी, नगर निगम व एमडीए को भी पत्र भेजे जा रहे हैं।
- आरके त्यागी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed