{"_id":"67da67f38394234bdf0ea624","slug":"meerut-young-man-murdered-in-liquor-party-brutally-crushed-to-death-with-bricks-2025-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: शराब पार्टी में युवक की हत्या, ईंटों से सिर कूचकर मारा गया, मौके पर मिली शराब की बोतल और गिलास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शराब पार्टी में युवक की हत्या, ईंटों से सिर कूचकर मारा गया, मौके पर मिली शराब की बोतल और गिलास
Wed, 19 Mar 2025 12:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:15 PM IST
सार
बिजली बंबा बाईपास पर युवक का शव पड़ा मिला। उसका चेहरा बुरी तरह लहूलुहान हो चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
बिजली बंबा बाईपास पर नायरा पेट्रोल पंप के पास एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक के सिर को ईंटों से बुरी तरह कूचा गया था। पुलिस ने ने शव को कब्जे में ले लिया है। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह राहगीरों ने लोहियानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजली बंबा बाईपास पर पेट्रोल पंप के पास युवक का लहूलुहान शव पड़ा देखा। सूचना पर लोहियानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के दौरान मौके पर शराब की बोतल, गिलास और खाद्य सामग्री पड़ी थी। युवक के सिर को ईंटों से बुरी तरह कूचा गया था। पूरा चेहरा लहूलुहान था।
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि रात में यहां बैठकर शराब पार्टी हुई थी। इसी दौरान युवक की हत्या की गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन