{"_id":"6ad1222c6ca85814580eb47c","slug":"saharanpur-raid-at-banerjee-market-counterfeit-mobile-phones-and-parts-were-being-sold-2026-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: बनर्जी मार्केट में छापा, ब्रांडेड के नाम पर बेचे जा रहे थे डुप्लीकेट मोबाइल और पार्ट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: बनर्जी मार्केट में छापा, ब्रांडेड के नाम पर बेचे जा रहे थे डुप्लीकेट मोबाइल और पार्ट्स
Fri, 16 Oct 2026 12:27 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:27 AM IST
सार
दिल्ली की टीम ने शहर कोतवाली पुलिस के साथ बनर्जी मार्केट में कार्रवाई की। यहां 200 से अधिक डुप्लीकेट चार्जर, केबल, बैक पैनल कवर समेत अन्य सामान बरामद किया गया। दुकानदारों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
बनर्जी मार्केट में छापा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र की बनर्जी मार्केट में बृहस्पतिवार को दिल्ली से आई टीम ने पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। करीब छह-सात दुकानों पर एक मोबाइल कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट सामान बिकता मिला। इसके बाद सामान को जब्त कर टीम शहर कोतवाली लेकर पहुंची। यहां पर टीम ने संबंधित दुकानदारों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
कार्रवाई करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा स्थित सेमिता लीगल के संचालक मोहम्मद तौकीर को मोबाइल कंपनी ने जांच अधिकारी नियुक्त कर रखा है। मोहम्मद तौकीर ने बताया कि सहारनपुर में पिछले कुछ दिनों से डुप्लीकेट मोबाइल और पार्ट्स बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। वह टीम के साथ सहारनपुर पहुंचे। शहर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद टीम के सदस्यों ने शहर कोतवाली पुलिस के साथ बनर्जी मार्केट में छापा मारा। टीम ने करीब छह से सात दुकानों पर मोबाइल कंपनी के सामान की जांच की। इस दौरान 200 से अधिक डुप्लीकेट चार्जर, केबल, बैक पैनल, कवर समेत अन्य सामान मिला। कुछ मोबाइल भी मिले हैं।
इन्हें कंपनी के नाम पर ग्राहकों को बेचा जा रहा था। इसके बाद टीम के सभी सदस्य सामान को कट्टों में भरकर शहर कोतवाली ले गए। जिन-जिन दुकानों से सामान जब्त किया गया, उनके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई।
इन्हें कंपनी के नाम पर ग्राहकों को बेचा जा रहा था। इसके बाद टीम के सभी सदस्य सामान को कट्टों में भरकर शहर कोतवाली ले गए। जिन-जिन दुकानों से सामान जब्त किया गया, उनके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई।
कार्रवाई से बंद कर दीं दुकानें
टीम का छापा लगते ही मार्केट में दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से निकालकर बाहर आ गए। कार्रवाई के चलते कुछ दुकानदारों ने दुकानों को बंद कर दिया था। कंपनी प्रतिनिधियों का कहना था कि हजारों रुपये में मिलने वाले असली सामान के स्थान पर डुप्लीकेट उत्पाद बेहद कम कीमत पर बेचे जा रहे हैं।

बंद हो गई थी सैकड़ों मोबाइल फोन की डिस्प्ले
शहर कोतवाली क्षेत्र में ही नवंबर 2025 में एक दुकान से खरीदे गए सैकड़ों मोबाइल फोन खराब हो गए थे। उनकी डिस्प्ले बंद हो गई थी। इसके बाद गुस्साए ग्राहकों ने दुकान पर आकर जमकर हंगामा किया था। तब दुकानदार अपनी दुकान को बंद कर कहीं चला गया था। इसके बाद जांच शुरू की गई।
ये बोले एसपी
कंपनी प्रतिनिधि की ओर से तहरीर आ गई है। जिन-जिन दुकानों के नाम दिए गए हैं, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
- व्योम बिंदल, एसपी सिटी