{"_id":"e065b0d74cf61567b09da3b9d7eb7e72","slug":"mayawati-not-satisfied-with-suspension-of-sp-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलगर्ल्स संग पकड़े गए विधायक के निलंबन से संतुष्ट नहीं मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलगर्ल्स संग पकड़े गए विधायक के निलंबन से संतुष्ट नहीं मायावती
एजेंसी
Updated Fri, 30 Aug 2013 03:32 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी के निलंबित तीन विधायकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इनमें से एक विधायक को गोवा के डांस बार में कॉलगर्ल्स के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया था।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि विधायकों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। निलंबन कोई सजा नहीं है। गलत आचरण की वजह से इनको जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोवा में विधायक की गिरफ्तारी के मसले पर सपा चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था कमजोर है। सपा के अधिकांश विधायक आपराधिक रिकार्ड रखते हैं। उल्लेखनीय है कि सपा ने डांस बार में गिरफ्तार हुए विधायक महेंद्र सिंह को बुधवार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
सिंह पर वेश्यावृत्ति निरोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जबकि दो अन्य विधायक राधेश्याम जायसवाल (सीतापुर) और रामलाल अकेला (बछरांवा -रायबरेली) को पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से निलंबित किया गया है।