फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youths flee with money and debit card from accident victim's pocket, FIR lodged

Mau News: दुर्घटना में घायल युवक की जेब से रुपये और डेबिट कार्ड लेकर भागे युवक, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 12 May 2026 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youths flee with money and debit card from accident victim's pocket, FIR lodged
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव निवासी महेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उनके भाई अजीत कुमार सिंह की जेब से युवक नौ हजार रुपये और डेबिट कार्ड लेकर भाग गए।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार बीते तीन मई की दोपहर करीब दो बजे अजीत कुमार सिंह बाइक से बकवल मोड़ से अंदर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे थाना क्षेत्र के हरदसपुर निवासी मनोज राजभर ने बाइक से टक्कर मार दी। बाइक पर दो लोग सवार थे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने अजीत कुमार सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद उनका पर्स, नौ हजार रुपये और डेबिट कार्ड गायब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed