फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youths beaten Up constable in mau after dispute over asking him to remove bike from road

Mau News: स्कॉर्पियो सवार युवकों ने घर पर चढ़कर सिपाही को पीटा, सड़क से बाइक हटाने के लिए कहने पर हुआ था विवाद

Fri, 07 Oct 2022 09:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 07 Oct 2022 09:11 PM IST
सार

मऊ जिले के घोसी के मझवारा मोड़ के पास गुरुवार रात बीच सड़क पर खड़ी बाइक हटाने के लिए कहने पर एक युवक ने अपने छह साथियों के साथ सिपाही की पिटाई कर दी। इससे सिपाही घायल हो गया।

विज्ञापन
Youths beaten Up constable in mau after dispute over asking him to remove bike from road
मारपीट में घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के घोसी मझवारा मोड़ के पास गुरुवार रात बीच सड़क पर खड़ी बाइक हटाने के लिए कहने पर एक युवक ने अपने छह साथियों के साथ सिपाही की पिटाई कर दी। इससे सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने मामले में दो नामजद तथा पांच अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


मुकदमे के अनुसार, अजीत कुमार सोनकर महिला पुलिस चौकी पर सिपाही है। वह मझवारा मोड़ स्थित कृष्णा गली में किराए के मकान में रहता है। उसने बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे सब्जी लेकर घर आ रहा था। इसी दौरान गली में छोटू यादव अपने साथियों के साथ दिखा। उसने बाइक बीच रास्ते में खड़ी कर दी थी। 
विज्ञापन


 पिटाई से घायल हुआ सिपाही
सिपाही ने जब उससे बाइक किनारे करने के लिए कहा, तो सभी ने दुर्व्यवहार किया। इसके बाद सिपाही कमरे पर चला आया। आरोप के अनुसार, कुछ देर बाद छोटू अपने साथ राहुल यादव और पांच अन्य लोगों के साथ स्कॉर्पियो से कमरे पर आया और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही ने जब बाहर निकल कर विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए पिटाई की गई। इससे वह बेहोश हो गया। सीओ उमाशंकर उत्तम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित सिपाही की तहरीर पर दो नामजद तथा पांच अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

व्यापारी से मारपीट मामले में सीओ घोसी ने विभागीय जांच शुरू की

मधुबन के युवा व्यापारी से मारपीट के मामले में दरोगा और सिपाही को निलंबित करने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी विभागीय जांच शुरू करा दी है। जांच सीओ घोसी उमाशंकर उत्तम को सौंपी गई है। वहीं दोनों पुलिसकर्मियों के निलंबित किए जाने के बाद सभी नौ प्रतिमाएं विसर्जित हो चुकी हैं।

मालूम हो कि  एक अक्तूबर की शाम व्यापारी पुत्र के सुग्गी चौरी से मधुबन आने के दौरान रास्ते में पुलिस से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद पुलिस व्यापारी पुत्र को थाने में लाई थी और तथा अगले दिन शांति भंग की धारा में चालान कर दिया था। व्यापारी पुत्र का आरोप था कि पुलिस ने उसकी पिटाई की। मामले को लेकर बुधवार को मधुबन बाजार के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया था और विसर्जन रोक दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed