{"_id":"6421e4fd4d2a4b1ed90d94f4","slug":"youth-turn-parents-worry-into-pride-drvandana-pandey-mau-news-c-20-1-124576-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता की फ्रिक को फक्र में बदले युवा: डॉ..वंदना पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता की फ्रिक को फक्र में बदले युवा: डॉ..वंदना पांडेय
विज्ञापन
माता पिता की फिक्र को आप फक्र में बदलें, इसकी शुरुआत आज से ही करें। यह बात सोमवार को सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी की प्राचार्या डॉ. वंदना पांडेय ने कही। मौका था मिर्जाजमालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में जारी सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का।
उन्होंने एनएसएस कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को चाहिए कि वे अपने माता पिता की फिक्र को फक्र के रूप में बदलें। आपके लिए वे फिक्र करते हैं। इतना मेहनत करें कि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। जिससे वे आप पर फक्र करें। कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है। जिनके हाथों में मेहनत है, उनके माथे पर मंजिल है।
वहीं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव मिश्रा ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस शिविर के माध्यम से युवाओं को अपने अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। एनएसएस के सदस्यों की समाज में एक अलग पहचान होती है।
विज्ञापन
वे सदैव समाज में सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते हैं।शिविर में शिविरार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सामाजिक कुरीतियों पर जमकर प्रहार किया। इस अवसर पर क्रीड़ा अधीक्षक डॉ. अमरजीत, डॉ. संजय राय, डॉ. शैलेंद्र पांडेय, डॉ. सत्येंद्र कांत मौर्य आदि मौजूद रहे।
मधुबन: तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत के बाई पास रोड स्थित शहीद अक्षयवर मल्ल महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के तीसरे दिन सेविकाओं द्वारा वार्ड नौ खीरीकोठा और ग्राम कठघरा शंकर के मलीन बस्ती में जाकर भारत सरकार के दिए गए निर्देश के अनुसार सर्वे किया। इसके बाद सेविकाओं ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
महाविद्यालय की प्राचार्य सुनीता सिंह ने सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम उत्तम समाज का निर्माण करता है । प्रशिक्षण प्राप्त सेवक सेविकाएं समाज में सेवा भाव का समावेश करते हुए मानव हित में कार्य करने को प्रेरित करते है।
इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार पांडेय, कार्यक्रम अधिकारी निवेदिता सिंह, रत्न लाल सिंह, आंचल, विनीता, निकिता, श्रेया, नीलू,अनिता, अंकिता, कविता आदि रहे।