{"_id":"673efc2c950d3b1018022f69","slug":"youth-shine-in-divisional-level-yuva-utsav-competition-winners-will-perform-at-state-level-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau : मंडलस्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में युवाओं ने बिखेरा जलवा, विजेता राज्य स्तर पर करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau : मंडलस्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में युवाओं ने बिखेरा जलवा, विजेता राज्य स्तर पर करेंगे प्रदर्शन
Thu, 21 Nov 2024 02:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:54 PM IST
सार
मऊ में मंडलस्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
युवा उत्सव में नृत्य की प्रस्तुती देती छात्रा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवा कल्याण, प्रादेशिक विकास दल विभाग और नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में मंडलस्तरीय युवा उत्सव के तहत युवा उत्सव प्रतियोगिता में जिले की छात्राओं ने परचम लहराया है। मंडलस्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ परीक्षित खटाना मुख्य विकास अधिकारी ने माॅ वीणा वादिनी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सुल्तान सिंह ने मुख्य अतिथि एवं कलाकारों का स्वागत किया।
विज्ञापन
मऊ जिले के सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज की सांस्कृतिक प्रभारी ऋचा त्रिपाठी के नेतृत्व में मंडल में लोकनृत्य(एकल) विधा में अंजली कश्यप के साथ द्वितीय स्थान और काव्य लेखन में खुशी गोंड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही मऊ ने युवा उत्सव प्रतियोगिता में तीन स्थान राज्य में सुरक्षित किया। फोटोग्राफी में प्रथम स्थान ओंकार ने, एकल लोकगीत गायन में अन्नू के समूह ने प्रथम स्थान, लोकगीत समूह में मऊ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त करके जिले का नाम बढ़ाया।
विज्ञापन
निर्णायक मण्डल में डाॅ. गीता सिंह विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग डीएवी पीजी कालेज, डाॅ. निशा यादव प्रोफेसर संगीत अग्रसेन महिला महाविद्यालय, डाॅ. गीता शाक्या प्रोफेसर शिब्ली नेशनल कालेज, डाॅ. संध्या वर्मा प्रधानाचार्य जीजीआईसी सरायमीर, साधना त्रिपाठी पूर्व प्रवक्ता संगीत जीजीआईसी आजमगढ़ आदि रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने विजेताओं को अंगवस्त्रम और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मंडलस्तरीय विजेताओं को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन