फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth injured in jackal attack

सियार के हमले से युवक जख्मी

Fri, 04 Jun 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in jackal attack
अमिला (मऊ)। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मादी दुल्लह ग्रामसभा (सपनौती) गांव के 30 वर्षीय युवक को शुक्रवार की सुबह सियार ने काटकर जख्मी कर दिया। दो दिन पूर्व भी यही सियार दो लोगों को काट चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से पागल सियार से छुटकारा दिलाने की अपील की। मादी दुल्लह सपनौती गांव निवासी प्रदीप सिंह पटेल (30) पटेल शारदा सहायक खंड 32 नहर के किनारे की ओर गए थे कि अचानक एक सियार ने उनके ऊपर हमला कर दिया। युवक जान बचाने के लिए सियार के साथ भिड़ गया। इस दौरान कई जगह युवक को सियार ने बुरी तरह काट कर जख्मी कर दिया। युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट में कराया गया। बताते चले कि एक दो दिन पहले भी उसी क्षेत्र में दो से तीन लोगों को और काट चुका है जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है लोगों का कहना है कि सियार पागल हो गया है। किसी को देखते ही काटने के लिए उस पर टूट पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed