फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth found injured by roadside dies during treatment in mau

Mau News: चाचा ने रात में फोन कर बुलाया, सड़क किनारे घायल मिले भतीजे की उपचार के दौरान मौत

Tue, 12 May 2026 06:38 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 12 May 2026 06:38 PM IST
सार

रानीपुर थाना के खिरिया गांव में युवक सड़क पर संदिग्ध अवस्था में घायल मिला। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चाचा ने कुछ लोगों के साथ मिलकर युवक की पिटाई की थी। 
 

विज्ञापन
Youth found injured by roadside dies during treatment in mau
घटना की जानकारी देता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के रानीपुर थाना के खिरियां गांव निवासी पंकज कुमार (28) पुत्र बेचन की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुराने विवाद में चाचा ने उसे बीते रविवार की रात को घर से बुलाया और इटौरा चट्टी के पास कुछ लोगों के साथ मिलकर बुरी तरह मारा पीटा था। कुछ दिन पहले पंकज की चाचा से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हुई थी। 

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक बीते रविवार की रात करीब 9 बजे चाचा से मृतक को बुलाया और इटौरा चट्टी पर साथ चलने को कहा। चट्टी से महज कुछ दूरी पर मृतक के सड़क पर शरीर पर चोट के निशान और अचेत देखकर लोगों ने जानकारी दी। 
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि घटना से कुछ दूरी पर चाचा भी सड़क किनारे पड़ा था, वह खुद को घायल बता रहा था, लेकिन उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर पंकज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को बीएचयू पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया, जहां से परिजन उसे पुन: शाम 4 बजे जिला अस्पताल लेकर आए। अस्पताल प्रशासन की तरफ से इसकी जानकारी पुलिस को दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत के बाद क्षेत्र में अनेक प्रकार की चर्चा हो रही है। वही पुलिस भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

क्या बोली पुलिस
युवक के मौत की जानकारी मिली है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है। पुलिस पूछताछ कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -शीतला प्रसाद पांडेय, सीओ मुहम्मदाबाद गोहना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed