{"_id":"6a6259e85ed310dde40d8f0f","slug":"youth-drowns-after-going-to-wash-hands-in-a-pond-mau-news-c-295-1-mau1001-149071-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पोखरी में हाथ धोने गए युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पोखरी में हाथ धोने गए युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय में पोखरी में अधेड़ की मौत की सूचना पर जमा भीड़
घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय गांव में बृहस्पतिवार सुबह पोखरी में हाथ धोने गए लवकुश गोंड (46) की पैर फिसलने से डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की।
करीब तीन घंटे बाद शव पोखरी से बाहर निकाला। घोसी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लवकुश गोंड मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा 12 और 14 वर्ष की दो बेटियां हैं। उनकी असामयिक मौत से परिवार की आर्थिक स्थिति और बिगड़ गई है।
गांव में शोक का माहौल है। घोसी कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।