फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth dies in collision between two motorcycles

दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में युवक की मौत

Sun, 28 Mar 2021 09:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision between two motorcycles
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास रविवार को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में बाइक पर सवार बीस वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के घोघवल रामपुर निवासी दिलीप कुमार (20) पुत्र रामजीत रविवार की अपराह्न ढाई बजे अपने पड़ोसी गोविंद (20) पुत्र कन्हैयालाल को रिश्तेदार के घर छोड़ने के लिए जा रहा था। वहां से वह वापस घर लौट रहा था। इस बीच घोसी कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर गाव के पास एक अन्य बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में घोघवल गांव निवासी दिलीप कुमार की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार गोविंद कुमार एवं कल्यानपुर निवासी अमन सिंह जख्मी हुए। दूसरी बाइक अमन सिंह (21) पुत्र सोनू सिंह उर्फ अखिलेश सिंह की है। वह कल्यानपुर गांव का निवासी है। दुर्घटना उसकी बाइक से हुई थी। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने दिलीप कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल अमन सिंह की हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और अभी अविवाहित था। मृतक की मां यशोदा देवी , पिता रामजीत, भाई दीपक एवं दिवाकर का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed