फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth dies after being hit by train

ट्रेेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 20 Oct 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by train
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के बाड़ा गांव के पास बुधवार की भोर में रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल मेें भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की शिनाख्त उसके पास मिले मोबाइल से हुई। मृतक अपने मौसेरी बहन के ससुराल आया हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मधुबन थाना क्षेत्र के लउवासाथ गांव निवासी मनोज कुमार राजभर (24) की मौसी की लड़की सोनी की शादी बाड़ा गांव निवासी राजेश राजभर से हुई है। मनोज राजभर सोनी के घर दो दिन पहले आया हुआ था। बुधवार की सुबह छह बजे वह शौच के लिए घर से निकला। उसी दौरान कटबनिया पुरवे के पास रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। लोगों ने इसकी सूचना अदरी पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके पास मिले मोबाइल से शिनाख्त हुई। दरअसल काफी देर होने के बाद भी भाई के न लौटने से परेशान बहन लगातर कॉल कर रही थी। जब पुलिस ने फोन उठाया तो इसकी शिनाख्त हुई। युवक के माता-पिता का देहांत हो चुका है। वह तीन भाईयों में सबसे छोटा है। बड़ा भाई विनोद कोलकाता में रहता है जबकि दूसरा धर्मेंद्र मुंबई में रहकर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed