फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth consumed poison due to family dispute, died

Mau News: पारिवारिक विवाद में युवक ने खाया जहर, मौत

Fri, 19 Jul 2024 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Youth consumed poison due to family dispute, died
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर चमड़ा गोदाम के पास रहने वाले एक युवक ने बुधवार की देर शाम जहर खा लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के जमालपुर चमड़ा गोदाम के निकट रहने वाला रोहित पुत्र रामचंद्र बुधवार को शाम बाजार से वापस आया तो अपनी पत्नी और मां के साथ लिपटकर जोर जोर से रोने लगा। इसके पहले की परिजन कुछ समझते वह अचेत होकर गिर पड़ा। हालत खराब देखकर उसे कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां नाजुक स्थिति को देखते हुए चकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच कुछ दिनों से विवाद था। मनमुटाव के चलते उसकी पत्नी सुनीता अपने मायके रहती थी। दो दिन पूर्व स्थानीय कस्बा पुलिस चौकी पर दोनों परिवारों के बीच पंचायत के बाद रोहित अपनी पत्नी को मायके से विदा कराकर घर लाया था। बुधवार को दिन में सब कुछ सामान्य था। देर शाम रोहित जब बाजार से वापस लौटा तो वह जोर-जोर से रोने लगा और कुछ देर बाद अचेत हो गया। मृतक के दो छोटे-छोटे पुत्र हैं। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed