फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth Business Board and Bullion Service Committee planted trees

Mau News: युवा व्यापार मंडल व सर्राफा सेवा समिति ने किया पौधरोपण

Sun, 13 Jul 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Youth Business Board and Bullion Service Committee planted trees
मऊ। युवा व्यापार मंडल व सर्राफा सेवा समिति के सदस्यों पौधरोपण किया। सदस्यों ने दो माह तक प्रत्येक रविवार को पौधरोपण करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष मनीष सर्राफ के नेतृत्व में पौधारोपण का यह काम लगातार पांचवे रविवार को भी जारी रहा। व्यापारियों की ओर से करजौली स्थित मठ पर केवल पौधरोपण ही नहीं बल्कि गो सेवा भी की गई। गायों को गुड़, चना और फल इत्यादि खिलाकर संदेश दिया गया। रविवार को संत सरजू दास आश्रम उपवन करजौली खुरहट में मऊ और मुहम्मदाबाद से आए व्यापारियों ने गोशाला में गयों को चना, गुड़, दर्रा, पशु पराग, और केला खिलाने के बाद उपवन में 25 पौधे लगाए। इसमें आंवला, आम, पीपल, पाकड़, नींबू, श्रीफल, नीम, कटहल आदि के पौधे शामिल रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुहम्मदाबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त, गोशाला एवं उपवन के व्यवस्थापक रामदास गुप्त उपस्थित रहे। संचालन सर्राफा सेवा समिति के संस्थापक निखिल वर्मा व समिति के जिला महामंत्री ज्योतिष कर्ण शांडिल्य ने पूरे विधि विधान के बीच मंत्रोचारण करते हुए सभी पौधे लगवाए। इस अवसर पर सर्राफा सेवा समिति के नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, मनोज वर्मा, शालिनी सर्राफ, योगेश वर्मा, भोलेनाथ गुप्ता, सरजू मद्देशिया, मुकेश कुमार, भोला सोनकर, पवन कुमार भारद्वाज, धर्मेंद्र यादव, नितेश वर्मा, रामदयाल, सुजीत वर्मा आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed