फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth attacked with sticks, FIR lodged against seven

Mau News: युवक पर लाठी-डंडों से हमला, सात पर प्राथमिकी

Wed, 20 May 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with sticks, FIR lodged against seven
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवसीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर संतोष पासवान को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। मामले में फेकू, निरंजन, अभिषेक सहित सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घटना के अनुसार संतोष पासवान का आरोप है कि 17 मई को वह घर से गांव की एक दुकान पर सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में फेकू राजभर, निरंजन, अभिषेक, नीरज, करण और हेतु समेत अन्य लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

शोर सुनकर रामभरत, विक्की, चंपा आदि बचाने पहुंचे तो आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए सात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed