फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth appearing for B.Ed semester exam in place of others arrested, FIR against three

Mau News: दूसरे की जगह बीएड की सेमेस्टर परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार, तीन के विरुद्ध प्राथमिकी

Wed, 03 Jun 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Youth appearing for B.Ed semester exam in place of others arrested, FIR against three
शहर कोतवाली क्षेत्र के डीसीएसके पीजी कॉलेज में मंगलवार को दूसरे की जगह बीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे एक आनंद साहनी को कॉलेज प्रशासन ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मामले में कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. शर्वेश पांडेय की तहरीर पर आनंद साहनी, प्रवीण चौबे और पुष्कर चौबे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोमवार को डीसीएसके पीजी कॉलेज में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के बीएड द्वितीय सेमेस्टर के पांचवें प्रश्नपत्र की परीक्षा चल रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान कॉलेज प्रशासन ने राजनाथ महाविद्यालय, शुकुलपट्टी काठतरांव के छात्र अनंत यादव की जांच की, जिसमें पाया गया कि मूल परीक्षार्थी की जगह आनंद साहनी परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने उसे मौके पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि इस पूरे मामले में राजनाथ महाविद्यालय का संचालक प्रवीण चौबे भी मौके पर पहुंचा और हंगामा करने लगा।
उसने प्रो. शर्वेश पांडेय और प्रो. चंद्र प्रकाश राय को धमकी दी तथा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। बाद में उसके भाई पुष्कर चौबे द्वारा भी फोन पर शिकायत करने पर धमकी दिए जाने का आरोप है।

पकड़े गए आनंद साहनी ने पूछताछ में बताया कि उसे यह कार्य करने के लिए पुष्कर चौबे ने कहा था। आरोप है कि प्रवीण चौबे और पुष्कर चौबे मिलकर इस तरह का रैकेट चला रहे हैं। प्राथमिक जांच में यह भी आशंका जताई गई है कि ऐसे और भी मामले सामने आ सकते हैं।

कोट---
कॉलेज प्रबंधन की सूचना पर पुलिस टीम ने पहुंचकर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
-क्रिश राजपूत, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article