{"_id":"5f946dea8ebc3e9b77669c82","slug":"younger-brother-attacked-for-not-giving-pocket-money-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पॉकेट मनी न देने पर छोटे भाई ने किया हमला, जख्मी, केस दर्ज, आरोपी की खोजबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पॉकेट मनी न देने पर छोटे भाई ने किया हमला, जख्मी, केस दर्ज, आरोपी की खोजबीन में जुटी पुलिस
Sat, 24 Oct 2020 11:39 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपाकोहना गांव में शुक्रवार की देर शाम एक युवक ने अपने बड़े भाई पर धारधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के बाद से ही आरोपी युवक फरार हो गया।
विज्ञापन
दर्ज मुकदमे में कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपाकोहना निवासी विनोद (28) पुत्र बंगाली ने बताया कि उसका छोटा भाई दिनेश (25) घर पर शुक्रवार की देर शाम लौटा। जहां उसने उससे खर्च के लिए रुपये मांगे। इस पर जब उसने पैसे देने से मना किया तो दिनेश ने पास में रखे हसुआ से उसके गले पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजन उसे कोपागंज सीएचसी लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की खोजबीन में जुट गई।
विज्ञापन