फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Young women performed Garba-Dandiya.

Mau News: युवतियों ने किया गरबा-डांडिया

Wed, 23 Sep 2026 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Young women performed Garba-Dandiya.
नगर के बाबा बिहारी दास मंदिर में श्री गणेश उत्सव में गरबा करतीं युवतियां और महिलाएं।संवाद
नगर के ब्राह्मण टोला स्थित बाबा बिहारी दास मंदिर में आयोजित श्री गणेश उत्सव के तहत बृहस्पतिवार को दो दिवसीय गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक सामूहिक गरबा और डांडिया की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणि भूषण तिवारी ने किया। इसके बाद ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के बीच गरबा और डांडिया कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक अंदाज में गरबा-डांडिया प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर दशरथ पाटिल, सुरेंद्र वर्मा, राजेश उपाध्याय, प्रदीप जायसवाल, दीपक शुक्ला, पंकज जायसवाल और संजय वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed