फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Young man's thigh bone broken due to bike collision

Mau News: बाइक की टक्कर से युवक की जांघ की हड्डी टूटी

Thu, 28 May 2026 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Young man's thigh bone broken due to bike collision
मधुबन थाना क्षेत्र के छपरा भंगी गांव में तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक की दाहिनी जांघ की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में छपरा भंगी गांव निवासी अवधेश गोंड ने बताया कि उनका 29 वर्षीय पुत्र जयहिंद बीते 18 मई की सुबह करीब आठ बजे बाइक से एक बारात से वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव स्थित डीह बाबा के पास सामने से गांव का एक युवक तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाते हुए गलत दिशा से आ गया। इससे जयहिंद की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इलाज में सहयोग मांगने पर आरोपी चालक ने मना कर दिया और धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed