{"_id":"66e801d88a0e4aabf20c0d56","slug":"young-man-killed-in-shootout-over-buying-cow-in-mau-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गोवंश खरीदने के विवाद में चली गोली, हादसे में युवक की मौत; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गोवंश खरीदने के विवाद में चली गोली, हादसे में युवक की मौत; जांच में जुटी पुलिस
Mon, 16 Sep 2024 03:31 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 16 Sep 2024 03:31 PM IST
सार
मऊ और आजमगढ़ जिले के एक क्षेत्र में गोवंश खरीदने के विवाद में गोली चली, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रोते - बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहाना कोतवाली और आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र स्थित तारन पास गांव में सोमवार की सुबह गाय खरीदने के विवाद में गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घायल युवक को मोहम्मदाबाद गोहना सीएससी पर पहुंचाया। जहां से चिकित्सक ने मऊ जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जहां जांच के बाद घायल को मृत घोषित कर दिया।
यह है मामला
आजमगढ़ जिले की मुबारकपुर थाना के अतरडीहा गांव निवासी तेजवीर सिंह (32) पुत्र अरविंद सिंह सोमवार की सुबह गोवंश खरीदने के लिए गए थे। इस दौरान दूसरा पक्ष भी गोवंश को खरीदने के लिए मौके पर पहुंच गया। अधिक पैसा देते हुए दूसरे पक्ष ने गोवंश को खरीद लिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने मौके पर ही गोली चला दी। जिसमें घटनास्थल पर ही तेजवीर सिंह की मौत हो गई।