फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   young man died in road accident in mau

Mau Accident: हेलमेट लगाया होता तो बच जाती युवक की जान, निकाह के 16 दिन बाद हादसे में हुई मौत

Mon, 14 Jul 2025 04:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 14 Jul 2025 04:42 PM IST
सार

Mau Road Accident: मऊ जिले में कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बुलेट का टायर फटने से हादसा हुआ। जिसमें घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
young man died in road accident in mau
आदिल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास दो बाइकों की टक्कर में घायल एक युवक की रविवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेजवा दिया। वहीं पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुलेट नंबर के आधार पर सोमवार को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
कोपागंज नगर के फत्तनपुरा निवासी आदिल (27) रविवार की शाम पड़ोसी इम्तियाज (30) के साथ बाइक से मऊ जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर इम्तियाज के बेटे फैसल (05) और सेराज (06) भी थे। अभी कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बुलेट का टायर फटा और बाइक से टकरा गई। 
विज्ञापन


घटना में चारों के साथ बुलेट सवार आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर निवासी अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट नहीं लगाने से बाइक चला रहे आदिल को सिर में गंभीर चोट लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी कोपागंज में भर्ती कराया था। हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहोशी की हालत में आदिल और अशोक कुमार को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदिल के परिजन उन्हें जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां रविवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अशोक कुमार का वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। मौत से 16 दिन पहले बीते 28 जून को आदिल का निकाह हुआ था। अभी मेंहदी का रंग ठीक से छूटा भी नहीं था कि नई नवेली दुल्हन के शौहर का साथ छूट गया। नौजवान बेटे की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

क्या बोले अधिकारी
पिता की तहरीर पर बुलेट नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेजवाया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। -रविंद्रनाथ राय, प्रभारी निरीक्षक, कोपागंज थाना 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed