{"_id":"69217894e3ea2d5b940090b6","slug":"young-man-died-in-car-accident-in-mau-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुझ गया घर का इकलौता चिराग: नाले में कार गिरने से युवक की मौत, बरात से लौटने के बाद दोस्तों को छोड़ने निकला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुझ गया घर का इकलौता चिराग: नाले में कार गिरने से युवक की मौत, बरात से लौटने के बाद दोस्तों को छोड़ने निकला था
Sat, 22 Nov 2025 02:17 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:17 PM IST
सार
Mau News: मऊ में सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। घटना उस वक्त हुई जब वह अपने दोस्तों को घर छोड़कर वापस लौट रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मऊ में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के खोहिया नाला पुल के पास शुक्रवार की रात एक कार बेकाबू होकर पुलिया से टकराने के बाद नाले में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के समय युवक अपने साथियों के साथ एक बरात से वापस अपने गांव लौट रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार हलधपुर थाना क्षेत्र के नगंवा ग्राम पंचायत निवासी राजशेखर सिंह (21) पुत्र स्वर्गीय अरुण सिंह शुक्रवार को नगवां गांव से ही राजू राजभर के लड़के अभिराम राजभर की बरात में शामिल होने मऊ मुख्यालय गया हुआ था। देर रात लगभग 12:00 बजे गांव के तीन अन्य लोगों के साथ वह अपनी गाड़ी से बरात से नगवां लौट आया, लेकिन दोबारा अपने तीनों दोस्तों को गांव छोड़ने के बाद वह रतनपुरा के लिए निकला।
विज्ञापन
जैसे ही राजेश्वर खोहिया नाला पुल के पास पहुंचा उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। कुछ देर बाद कुछ लोग उसी रास्ते से गुजर रहे थे तो देखा कि गाड़ी पानी में गिरी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर पानी में गिरी गाड़ी से राजशेखर सिंह को निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घर का एकलौता बेटा था राजशेखर
पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दुर्घटना में मृत युवक राजशेखर सिंह के पिता अरुण सिंह की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। राजशेखर सिंह अपने परिवार का इकलौते चिराग था। उसकी चार बहने हैं। जिनमें एक की शादी हो चुकी है, तीन बहनें अविवाहित हैं। माता वृंदा सिंह और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।